जरुरी खबर ---- माननीय सुप्रीम कोर्ट में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत, पढ़े कब ..?
- इच्छुक लोग जिला क़ानूनी सेवा अथॉरिटी के कार्यलय से करे संपर्क
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
नेशनल क़ानूनी सेवा अथॉरिटी नई दिल्ली से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार 29 जुलाई से 03 अगस्त तक माननीय सुप्रीम कोर्ट में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसकी पुष्टि करते हुए जिला क़ानूनी सेवा अथॉरिटी की सचिव जज अमनदीप कौर चाहल ने बताया कि यदि किसी का भी कोई मामला माननीय सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है। और वह दूसरे पक्ष के साथ समझौता करके सुप्रीम कोर्ट में गठित होने वाली विशेष लोक अदालत के माध्यम से अपना मामला निपटाना चाहते हैं, तो वह जिला क़ानूनी सेवा अथॉरिटी कपूरथला के कार्यलय से संपर्क कर सकते हैं।
जिला क़ानूनी सेवा अथॉरिटी की सचिव जज अमनदीप कौर चाहल ने यह भी बताया कि इच्छुक लोग जितनी जल्दी हो सके कोर्ट कॉम्प्लेक्स कपूरथला में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क करके अपने मामले को सुलझाने की इच्छा व्यक्त कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट में 29 जुलाई से 03 अगस्त तक आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत दौरान श्रम संबंधी मामले, चेक संबंधी मामले (138 एनआई एक्ट), दुर्घटना दावा मामले (मोटर दुर्घटना दावा), अन्य मुआवजा मामले, पारिवारिक कानून मामले, सेवा मामले, किराया मामले, शैक्षणिक मामले, रखरखाव मामले, बंधक मामले, उपभोक्ता संरक्षण मामले, स्थानांतरण याचिका (सिविल और आपराधिक), वसूली मामले, आपराधिक समझौता मामले, विवादों से संबंधित भूमि मामले, अन्य नागरिक मामले दोनों की सहमति से निपटाए जाएंगे।

~3.jpeg)













No comments