कपूरथला में एक पुलिस अधिकारी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, FIR दर्ज ....
- चोरों ने खिड़की के रास्ते अंदर घुसकर अलमारी के ताले तोड़ नगदी व गहने चुराए
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में गांव खेड़ा दोना वासी पंजाब पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए अलमारी के ताले तोड़ गहने व नगदी चुराए जाने की घटना घटी है। पुलिस अधिकारी जब सुबह उठे तो उनको चोरी की घटना का मालूम हुआ। फिलहाल पुलिस अधिकारी की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI हरजिंदर पाल सिंह ने भी की है।
जानकारी अनुसार होशियारपुर में तैनात सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह वासी गांव खेड़ा दोना ने पुलिस को बताया कि बीती रात को वह अपनी परिवार सहित घर में सो रहे थे। लेकिन जब सुबह वह 5 बजे उठे तो देखा कि उनके कमरे को बाहर से किसी ने ताला लगाया हुआ है। उन्होंने जब कमरे की खिड़की से पीछे देखा तो उनके घर के दूसरे कमरे की खिड़की खुली थी तथा कुंडी भी टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो लोहे की अलमारी के लॉक भी टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा हुआ था। वहीँ लोहे की अलमारी में सेफ का लॉक भी टूटा हुआ था। जिसमें पड़े लाखो सोने के गहने तथा लगभग 50 हज़ार की नगदी गायब थी।
सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI हरजिंदर पाल सिंह ने करते हुए बताया कि गांव में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और आरोपी चोरों को जल्द काबू कर दिया जाएगा।















No comments