ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से दुष्कर्म, FIR दर्ज .....

- पुलिस ने आरोपी किया काबू , आरोपी एक दिन के रिमांड पर 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा में एक यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ बिहार वासी एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना सतनामपुरा पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान पर आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64 (1) के तहत FIR दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी SI रमनदीप कौर ने करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। और आज माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जालंधर रोड पर स्थित यूनिवर्सिटी की छात्रा अनु (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यूनिवर्सिटी के नजदीक लॉ गेट पर ब्रदर पीजी में रहती है। तथा यूनिवर्सिटी में वह BA सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही है।  

छात्रा ने यह भी बताया कि 29 जून को वह जालंधर से PG जाने के लिए आ रही थी। तभी देर रात लगभग 10 बजे लोग गेट के नजदीक पहुंची तो वहां खड़े एक युवक ने उससे कहा कि वह उसको PG तक छोड़ देगा। तो वह उसके साथ चल पड़ी। उक्त युवक ने उसको PG तक छोड़ा दिया उसने अपना नाम नीतीश वासी बिहार बताया था। लेकिन जब वह अपने कमरे में दाखिल हुई तो वह नीतीश भी उसके रूम में आ गया। उक्त युवक ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।  

थाना सतनामपुरा पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी नीतीश पुत्र जयकुमार वासी बिहार हाल वासी प्रभु अपार्टमेंट लॉ गेट के खिलाफ  BNS की धारा 64 (1) के तहत FIR दर्ज कर ली है। तथा आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीँ व जाँच अधिकारी SI रमनदीप कौर ने बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जिस दौरान आरोपी से पूछताछ की जायगी।  

No comments