कपूरथला में नाबालिक लड़की को भगा ले गया एक युवक, FIR दर्ज ...
- सिटी थाना पुलिस ने आरोपी युवक और लड़की को किया काबू -- SHO
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में एक युवक द्वारा एक नाबालिक लड़की को शादी का झांसा दे बहला फुसला कर भाग ले जाने का मामला सामने आया है। हालाँकि लड़की की मां की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि करते हुए सिटी थाना SHO सजीवन जस्वाल ने बताया कि आरोपी युवक को काबू कर लिया है और नाबालिक लड़की को भी राउंडअप कर लिया है। आज आरोपी युवक को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मोहल्ला महताब गढ़ वासी एक महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। एक बड़ी लड़की लुधियाना में शादीशुदा है। तथा छोटी लड़की सुनीता (काल्पनिक नाम) अभी मात्र 14 वर्ष की है। जो 9 वीं कक्षा में पढ़ती है। माँ ने यह भी बताया कि 15 जुलाई को वह अपनी बड़ी बेटी के ससुराल लुधियाना गई हुई थी। जब वह अगले दिन वापिस आई तो बच्चों की दादी ने बताया कि छोटी लड़की सुनीता कल स्कूल से आने के बाद शाम लगभग 4 बजे बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई है। जिसकी तलाश करने के बावजूद भी वह नहीं मिली है।
शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उसने अपने तौर पर पता लगाया तो मालूम हुआ कि उनकी लड़की सुनीता को चंदन पुत्र मंगल सिंह वासी गांव भंडाल बेट शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर कहीं ले गया है।
सिटी थाना पुलिस ने नाबालिक लड़की की मां के बयान पर BNS की धाराओं 137 (2), 96 के तहत आरोपी चंदन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। वहीँ सिटी थाना SHO संजीवन जस्वाल ने बताया कि पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर नाबालिक लड़की को राउंडअप कर लिया है। और साथ ही आरोपी चंदन को भी काबू कर लिया गया है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

.jpeg)













No comments