कपूरथला में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, FIR दर्ज ....
- आरोपियों के परिजनों ने थाना सिटी का किया घेराव
- प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लगाया धक्केशाही का आरोप
खबरनामा इंडिया बयुरो। कपूरथला
कपूरथला थाना सिटी के बाहर शनिवार को देर शाम उस समय हंगामा हो गया, जब पुलिस ने एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इस मामले में नामजद आरोपियों के परिजनों ने थाना सिटी का घेराव करके पुलिस पर धक्केशाही के आरोप लगाए है।
जानकारी के अनुसार थाना सिटी की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर शहर के कुछ लड़कों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। किस दर्ज करने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ लड़कों को राउंड अप कर लिया। जिसके बाद नामजद आरोपियों के परिजनों ने थाना सिटी के बाहर धरना लगा दिया।
पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए लड़कों के परिजनों ने पुलिस पर धक्केशाही का आरोप लगाते हुए खूब नारेबाजी की। काफी देर तक थाना सिटी के अंदर और बाहर हंगामा होता रहा।
एसपी नारकोटिक्स मनजीत सिंह के अनुसार एक महिला ने थाना सिटी की एसआई नछत्तर कौर को बयान कलमबद्ध करवाया कि उसकी तीन लड़कियां हैं। दूसरे नंबर की लड़की की उम्र 16 साल है और एक निजी स्कूल की 11वीं आटर्स की छात्रा है। जोकि एक माह से डरी-सहमी रहती थी और किसी से भी ज्यादा बात नहीं करती थी। बस, यहीं कहती रहती थी कि वह मैंने स्कूल नहीं जाना।
शिकायत करता ने यह भी बताया कि 05 जुलाई 2024 को उसकी बेटी ने उसे बताया कि कुछ दिन पहले एक लड़के ने उसकी वीडियो बना ली और उसे धमकी दी कि यदि उसने शोर मचाया तो वह इस वीडियो को वायरल कर देनी और उसके परिजनो को जान से मार देना है। महिला को उसकी बेटी ने कहा कि फिर बाद में उसके स्कूल का लड़का और उसके दो अन्य साथी उसे किसी अज्ञात जगह पर सिल्वर रंग की कार में ले गए और उन सभी ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसकी बेटी ने बताया कि आरोपी के साथ कुछ और लड़के भी अलग-अलग दिनों में अलग-अलग स्थानों और अलग-अलग तरीकों से सिल्वर रंग की कार से उसे लिजाकर उसकी मर्जी के बिना नशीले पदार्थ पिलाकर जबरस्ती बलात्कार किया।
एसपी ने बताया कि एसआई नछत्तर कौर महिला के बयान के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि इस मामले की तफ्तीश की जा रही है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस मामले में करीब सात-आठ लड़कों को नामजद किया गया है। जबकि पुलिस ने तीन आरोपियों को राउंडअप भी कर लिया। जिसके बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
No comments