ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में घर के बाहर खड़ी कार चोरी, 14 दिन बाद अज्ञात पर FIR .....

 - पीड़ित अपने दोस्त की कार लाया था, घर के बाहर से ले गए चोर 

- भुलत्थ पुलिस ने कार चोर गिरोह के 3 लोग किये काबू , कल होगा खुलासा   

 खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के कस्बा बेगोवाल के गांव तलवंडी कूका में घर के बाहर खड़ी कार चोरी के मामले में पुलिस ने 14 दिन बाद अज्ञात चोरो पर FIR दर्ज की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति यह कार अपने दोस्त से मांग कर लाया था। जिसको चोर ले गए। हालाँकि चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है।

वहीँ पुलिस सूत्रों की माने तो भुलत्थ डिवीज़न के ढिलवां थाना पुलिस ने कार चोर गिरोह के 3 लोगो को काबू किया है। जो कि चोरी की गई कार को काट कर पुर्जो में बेच देते थे। हालाँकि इसकी आधिकारिक पुष्टि कोई अधिकारी नहीं कर रहा है। लेकिन माना जा रहा है कि सोमवार को पुलिस के आला अधिकारी उक्त कार चोर गिरोह का खुलासा कर सकते है।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित गुरमीत सिंह वासी गांव तलवंडी कूकां ने पुलिस को बताया कि 4 जुलाई को वह अपने दोस्त निर्मल सिंह से उसकी ZEN कार (PB-09-G-3168) चलाने के लिए लेकर आया था। 6/7 जुलाई की मध्यरात्रि को अज्ञात चोरों ने कार चोरी कर ली और फरार हो गए।  यह घटना CCTV में भी कैद है। 

पीड़ित ने अपने तौर पर कार की काफी तलाश की। मगर कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद थाना बेगोवाल में कार चोरी होने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 14 दिन बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बेगोवाल पुलिस के अनुसार फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। 

No comments