ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला माडर्न जेल में बंद कैदी पति से मिलने आई महिला से मिला नशीला पदार्थ, FIR दर्ज ....

- कैदी पति से मुलाकात से पहले हुई जिस्मानी तलाशी में महिला कांस्टेबल ने बरामद किया 137 ग्राम नशीला पाउडर 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला माडर्न जेल में NDPS मामले में बंद कैदी पति से मिलने आई महिला से 137 ग्राम नशीला पदार्थ मिलने की खबर है। यह खुलासा पति से मिलने से पहले महिला सुरक्षा कर्मियों द्वारा जिस्मानी तलाशी के दौरान हुआ है। इसकी जानकारी जेल सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर अजैब सिंह ने देते हुए बताया कि आरोपी महिला को काबू कर थाना कोतवाली में FIR दर्ज करवा दी है। और कोतवाली पुलिस मामले की जांच की जा रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला माडर्न जेल में एनडीपीएस मामले में सजा काट रहे कैदी राहुल वर्मा वासी गांव खोथरा,SBS नगर से मिलने के लिए उसकी पत्नी कमलजीत कौर आई थी। लेकिन जेल की जोड़ी में तैनात सुरक्षा कर्मिओ की टीम दवारा मिलने से पहले उक्त महिला की जिस्मानी तलाशी ली गई। जिस दौरान महिला कांस्टेबल को तलाशी लेने पर 137 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।  

वही आरोपी महिला कमलजीत कौर पत्नी राहुल वर्मा वासी खोथरा को काबू कर लिया गया। और थाना कोतवाली में NDPS ेवत के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सब इंस्पेक्टर अजैब सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को थाना कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। और कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। SHO कोतवाली इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को माननीय अदालत में पेश करने के बाद जुडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।   

No comments