ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में शिवसेना नेता पर तलवारों से हमला, गंभीर घायल ....

- नेता के गनमैन की रिवाल्वर भी छीनी, निहंगों ने किया हमला, माहौल तनावपूर्ण  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब       

पंजाब के लुधियाना में आज दोपहर शिवसेना नेता संदीप थापर पर सिविल अस्पताल के बाहर ही कुछ निगाहों ने तलवारो से हमला कर गंभीर घायल करने की खबर है। जिसकी विडिओ भी वायरल हुई है। जिसमे निहंगों दवारा बीच सड़क नेता पर तलवारों से हमला किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हमले के वक्त नेता के गनमेनकी रिवाल्वर भी छीन ली गई।   

हमला करने के बाद निहंग नेता संदीप की एक्टिवा लेकर फरार हो गए। मोके पर मजूद लोगो ने संदीप को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीएमसी में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना के बाद हिंदू नेता भड़क गए और सड़क जाम कर दिया। इसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। माहौल तनावपूर्ण बताया जा रहा है। 

रोषपूर्ण हिंदू नेताओं ने लुधियाना पुलिस को 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी नहीं पकड़े गए तो पूरे पंजाब में प्रदर्शन करेंगे। वहीं इस घटना की केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने कड़ी निंदा की। उन्होंने पुलिस को आरोपियों को जल्द पकड़ने की हिदायत दी। 

वहीँ डीसीपी जसकरन सिंह तेजा संदीप थापर से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। शहर में नाकाबंदी करवा दी है। आरोपी जल्द काबू कर लिए जाएंगे।  

संदीप थापर के अनुसार वह एक धार्मिक समागम से अपने गनमैन के साथ घर लोट रहे थे। सिविल अस्पताल के पास 3 निहंग उनके पास आए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद तलवार से उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके गनमैन की रिवॉल्वर भी छीन ली।  

No comments