ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पहुंचे DIG गिल --- बोले, प्रदेश में नशे को ख़त्म करने के लिए VDC गठित ...

- नशे के लिए प्रयोग हो रही दवाई को प्रतिबंधित करने के लिए पुलिस की विशेष कमेटी कर रही काम - DIG हरमनबीर सिंह 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस की तरफ से एक्शन के साथ साथ अब लोगो के सहयोग के लिए भी पुलिस की और से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिस कड़ी के तहत कपूरथला में जालंधर रेंज के DIG हरमनबीर सिंह गिल ने पहुँच कर अधिकारिओ के साथ एक बैठक की। वहीँ गांव स्तर पर बनाई गई VDC (विलेज डिफेंस कमेटी) के प्रतिनिधियों की एक मीटिंग हुई। जिसमें बताया कि जिला कपूरथला में लगभग 800 गावो के लिए 505 VDC कमेटियो का गठन किया गया है।   

इस बारे जालंधर रेंज क्र DIG हरमनबीर सिंह ने बताया की इन कमेटियों का काम अपने अपने गावो में नौजवानों को नशे से हटाना और ड्रग पेडलेरो की जानकारी पुलिस को देना है। और पुलिस के साथ तालमेल से नशे के काले कारोबार पर नकेल डालना है। इस दौरान पुलिस अधिकारिओ ने कहा कि इन कमेटियों में शामिल गणमान्य लोगो की और से दी गई जानकारियों को गुप्त रखा जाएगा और उन्हे हर तरह की सुरक्षा प्रदान करना और प्रोत्साहित करने का भी व्यवधान पुलिस के पास है। जिससे VDC के सदस्यों का मनोबल बढ़ेगा।   

उन्होंने बताया की इस मीटिंग में यह भी बताया गया कि जनप्रतिनिधियों ने बताया की मौजूदा समय में मेडिकल नशो का प्रचलन बढ़ रहा है। जिस पर नकेल कसना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया की कुछ दवाई जिस में मुख्य तौर पर परागा ( प्रीगा वालेन ) का जीकर आया है। तो उन्होंने कहा कि इस के लिए मेडिकल स्टोर के मालिकों को रिकार्ड समेत CCTV लगाने और उसका रिकार्ड रखने के लिए भी कहा गया है।  \

उन्होंने बताया की परागा को प्रतिबंधित दवाई के क्षेत्र में लाने के लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों की विशेष कमेटी सरकार के साथ ताल मेल कर रही है। जिसके चलते जल्द ही इस दवाई की बिक्री रुक जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस जनता के सहयोग से नशे पर शिकंजा कसने के लिए प्रतिबद्ध है। और इसके तहत जिले में बहुत से नशा तस्करो की प्रॉपर्टी भी अटैच की जा रही है। जिन्होंने यह प्रॉपर्टी नशे के काले कारोबार से अर्जित की है।   

No comments