कपूरथला में एक विवाहिता से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज ....
- आरोपी अपनी बाइक पर ले गया अज्ञात स्थान पर, 2 दिन तक करता रहा दुष्कर्म, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन सुलतानपुर लोधी के गांव सुजोकालिया वासी एक महिला को उसी गांव के वासी एक युवक दवारा अज्ञात स्थान पर ले जाकर दो दिन तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हालाँकि पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने BNS की धारा 64 (1) के तहत आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI अमरजीत कौर ने करते हुए बताया कि आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव सुजोकालिया वासी एक विवाहिता (27yr) ने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई की रात लगभग 11 बजे उनके ही गांव का वासी युवक रणजीत सिंह अपनी बाइक (PB-09-AK-4023) पर बिठाकर उसे किसी अज्ञात स्थान पर बने एक कमरे में ले गया। कमरे के आसपास कोई भी घर नहीं था। रात का अंधेरा होने के कारण उसे इलाके का पता नहीं लगा। उक्त अज्ञात स्थान पर आरोपी ने उसे दो दिन तक रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विवाहिता ने यह भी बताया कि 13 जुलाई को सुबह लगभग 11 बजे वह उसको अपनी बाइक पर टाहली साहिब गुरुद्वारा से काला संघियां की तरफ ले जा रहा था। तो उसकी बाइक के पीछे एक जेन कार (PB-09-L-8370) में उसका पति, जेठ और ननद उसको तलाशते हुए जा रहे थे। आरोपी रणजीत सिंह ने जब उन्हें देखा तो उसने अपनी बाइक भगा ली। इसी के चलते उसकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें उसको तथा आरोपी रणजीत सिंह को हल्की चोटें भी आई। इस घटना के बाद वह अपने पति के साथ घर वापस आ गई। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी रणजीत सिंह दो दिन तक उसकी मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
जांच अधिकारी ASI अमरजीत कौर ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान के आधार पर आरोपी रणजीत सिंह वासी गांव सुजोकालिया के खिलाफ 64 (1) BNS की धारा के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

.jpeg)













No comments