बिजली की खराब सप्लाई से परेशान किसानों ने पावरकॉम दफ्तर के सामने दिया धरना ......
- आपूर्ति नहीं सुधरी तो शुक्रवार को करेंगे रोड जाम --- राणा सैदोवाल
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला क्षेत्र के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा की जिला इकाई के नेतृत्व में पावरकॉम के दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए बिजली बोर्ड व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। यूनियन के जिला प्रधान हरजिंदर सिंह राणा सैदोवाल ने कहा कि पंजाब सरकार के किसानों को मोटरों पर 8 घंटे बिजली सप्लाई देने के दावे हवा हो गए हैं।
राणा ने कहा कि बिजली कटौती के कारण किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोटरों पर जो बिजली आ रही है वह भी कटौती कर दी जा रही है। बिजली की आपूर्ति चरमरा जाने से किसानों को कोई फायदा नहीं हो रहा है। जिस कारण किसानों की धान की बुआई में देरी हो रही है और रोपे गये धान सूख रहे हैं। क्योंकि कई फीडरों की आपूर्ति संदेश जारी कर काट दी गयी है।
पावरकॉम की तरफ से दिए सप्लाई शेड्यूल के मुताबिक किसानों ने अपने खेत तैयार कर लिए हैं और मजदूरों की व्यवस्था भी कर ली है। लेकिन समय पर सप्लाई न होने से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय 8 घंटे से अधिक बिजली आ रही है। लेकिन चुनाव खत्म होते ही बिजली कटौती का असर किसानों पर पड़ने लगा है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे 19 जुलाई को बड़ा प्रदर्शन व रोड जाम करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी पावरकॉम व सरकार की होगी।
किसानों से मांग पत्र लेने के लिए पहुंची तहसीलदार स्वप्पनदीप कौर और उप मुख्य अभियंता राकेश कुमार कलेर ने संयुक्त रूप से किसानों को आश्वासन दिया है कि धर्मल प्लांट बंद होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई थी, चार में से तीन की मरम्मत कर दी गई है। और आज शाम तक शेष एक की मरम्मत भी कर दी जायेगी। अब किसानों को बिजली की कोई कमी नहीं होगी।
इस मोके पर किसान नेता गुरदेव सिंह देबा, कुलदीप केसरपुर, मनजिंदर कमल और लेखक चैन मोमी के अलावा सुखचैन सिंह नत्थू चहल, सुरजीत सिंह चहल, परविंदर सिंह सैदोवाल, तारा सिंह, चरणजीत सिंह, विक्की राजापुर, विक्की चहल, रणजीत सिंह सरपंच, शायर चैन मोमी, काका चहल, बिंदू सुन्नर अमरजीत सिंह ढपई, रेशम सिंह, पलविंदर सिंह, दलजीत सिंह, गुरुमीत सिंह सैदोवाल, अरुण सभरवाल, विक्की चहल, गुरप्रीत सिंह संधर, गुरदेव सिंह कुलार, कुलदीप सिंह सिद्धपुर सहित कई किसान मौजूद थे।















No comments