कपूरथला में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार आया मिडिया के सामने ....
- पीड़ित परिवार का आरोप --- आरोपी खुलेआम घूम रहा, पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन सुलतानपुर लोधी के गांव बाजा में लगभग 3 सप्ताह पहले एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार ने मीडिया के सामने आकर इंसाफ की गुहार लगाई है। वही परिवार ने पुलिस की गतिविधि पर भी सवालिया निशान खड़े किये है। परिवार ने कहा कि पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी सरेआम घूम रहा है और पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। हालांकि इस संबंध में SP मनजीत सिंह ने बताया कि इस केस की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।
बता दे की तलवंडी चौधरियां थाने में कुछ दिन पहले गांव बाजा वासी एक महिला ने शिकायत दी थी। जिसमे उसने अपनी 7 वर्षीय बच्ची के साथ उसी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति महिंदर सिंह पर बच्ची से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत FIR न. 40 दर्ज कर ली थी। उक्त मामले में जाँच अधिकारी ने तभी मिडिया को कुछ भी न बताने की बात कही थी।
पीड़ित परिवार में मीडिया के सामने आकर पुलिस की गतिविधि पर सवालिया निशान खड़े करते हुए बताया कि पुलिस आरोपी को बचाते हुए उसे काबू गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में वह SSP कपूरथला से भी मिलकर गुजारिश कर चुके है।
पीड़ित बच्ची की माँ ने कहा कि पुलिस ने आरोपी महिंदर सिंह पर पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद अभी तक उसको गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि कुछ पुलिस अधिकारी आरोपी को जान बूझकर बचा रहे है। वहीँ दूसरी तरफ जब वह थाने जाते हैं तो पुलिस कर्मिओ दवारा उनको थाने से निकाल दिया जाता है। पीड़ित बच्ची के परिवार ने मिडिया के माध्यम से इंसाफ की गुहार लगाई है।















No comments