ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला से एक नाबालिक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, FIR दर्ज ...

- सीसीटीवी मैं एक घर से निकलती हुई दिखाई दी छात्रा  

- थाना सिटी -2 अर्बन एस्टेट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच की शुरू 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला शहर के पीर चौधरी रोड पर सरकारी गोदाम में रहने वाले एक परिवार की लगभग साढ़े 12 वर्ष की नाबालिक छात्रा पिछले एक हफ्ते से लापता है। जिसकी शिकायत सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट पुलिस को देने के बाद अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। वही नजदीक ही एक घर में लगे CCTV कैमरे में उक्त छात्रा को आते जाते देख आगे है। इसकी पुष्टि सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट SHO मनजीत सिंह ने करते हुए बताया कि बच्ची की तलाश की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी केमरो की जांच की जा रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीर चौधरी रोड के नजदीक एक सरकारी गोदाम में रहने वाले व्यक्ति सूरज ने बताया कि उसके 3 लड़कियां और दो लड़के है। उनकी एक लड़की जो कि लगभग साढ़े 12 वर्ष की है। वह 5वीं  कक्षा की छात्रा है। जो नजदीक ही एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। स्कूलों की छुट्टियों के चलते वह घर पर ही रहती थी। 4 जुलाई को सुबह लगभग 7:30 बजे वह नजदीक ही एक डॉक्टर के घर बच्चों के साथ खेलने गई थी। परंतु उसके बाद घर वापस नहीं आई। 

छात्र के पिता सूरज ने यह भी बताया कि आसपास तथा अपने नजदीकी रिश्तेदारों से पूछताछ करने के उपरांत जब वह नहीं मिली तो पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई गई। वहीं उसने बताया कि उन्हें शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है और गुप्त जगह पर उसको रखा हुआ है। 

सिटी थाना SHO मनजीत सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। और पिता द्वारा जिस डॉक्टर के घर में जाने की बात कही जा रही है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में जांच की गई तो देखा 3 जुलाई को बच्ची सुबह उनके घर गई थी और शाम को घर से वापस भी आती हुई दिख रही है। उसके बाद वह उनके घर नहीं गई। दूसरी तरफ किसी अन्य कैमरे में सुबह छात्रा  एक ऑटो रिक्शा में बैठकर जाती हुई दिखाई दी है। फिलहाल ऑटो का नंबर ट्रेस नहीं हो सका है।  वहीँ घटनास्थल के आसपास के लगे और भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही लापता हुई बच्ची को कब ढूंढ लिया जाएगा। 

No comments