पंजाब के DGP ने सभी जिला प्रमुखों को दी हिदायत ---- छोटे मामलो में पहल के आधार पर FIR की जाये ....
- खास हिदायत --- नशा तस्करों पर कड़ी नजर रखते हुए किसी स्तर पर ढील नहीं होनी चाहिए
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में नशे को जड़ से ख़त्म करने और जनता में सुरक्षा के आभास को बरकरार रखने के लिए पंजाब के DGP गौरव यादव एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने आज सभी जिलों के SSP और पुलिस के विभिन्न विंगों के प्रमुखों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की है। जिसमे अहम विशेष हिदायते दी गई है।
DGP ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि अपराधों पर नकेल कसने के लिए पहल के आधार पर FIR दर्ज की जाए। भले ही मामला चोरी या स्नैचिंग का ही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि फील्ड में काम करने वाले कुछ अधिकारी अमूमन छोटे केसों में FIR दर्ज करने से गुरेज करते हैं। सभी जिलों में बिना किसी रुकावट से एफआईआर दर्ज की जाए। इससे राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
DGP ने अधिकारियों से कहा कि जघन्य अपराधों में समयबद्ध तरीके से आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। उनके खिलाफ चालान पेश करने पर ध्यान दिया जाए। अदालत में चल रहे केसों को लेकर वीकली मीटिंग कंरे। वहीं नशा तस्करों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस मामले में किसी स्तर पर ढील नहीं होनी चाहिए।
No comments