कपूरथला पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 20 ग्राम नशीले पदार्थ सहित किया काबू ...
- आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज, 74 नशीली गोलियां भी बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के थाना सुभानपुर पुलिस ने गश्त के दौरान गांव दयालपुर सर्विस रोड पुल के नीचे से एक युवक को नशीला पदार्थ व नशीली गोलियां सहित काबू किया है। जिसके पास से 20.13 ग्राम नशीला पदार्थ व 74 नशीली गोलियां बरामद हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए SHO कंवरजीत सिंह ने बताया कि नशा की सप्लाई संबंधी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
SHO कंवरजीत सिंह से मिली जानकारी अनुसार ASI दविंदरपाल पुलिस टीम के साथ आपराधिक तत्वों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जब पुलिस टीम गश्त करती हुई गांव दयालपुर सर्विस रोड पुल के नजदीक पहुंची तो एक युवक पुलिस टीम को देख घबरा गया और पीछे की तरफ तेजी से भागने लगा और छुपने की नीयत से एक घर के अंदर घुस गया।
पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर पीछा कर उसे काबू किया और पूछताछ में उसने अपना नाम वरुण भट्टी निवासी गांव दयालपुर बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक मोमी लिफाफा बरामद हुआ। जिसमे से 20.13 ग्राम नशीला पदार्थ व 74 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।















No comments