ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में कॉलेज से आ रहे छात्रों पर तेजधार हथियारों से हमला, घटना CCTV में कैद ...

 - हमले में 2 छात्र गंभीर घायल, सिविल अस्पताल में उपचाराधीन, पुलिस कर रही जाँच   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला की सबडिवीजन सुल्तानपुर लोधी में एक पेट्रोल पंप के नजदीक कॉलेज से आ रहे छात्रों पर कुछ युवको दवारा जानलेवा हमला करने की खबर है। इस घटना में दो युवक गंभीर घायल भी हुए है। जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया गया है। वहीँ यह घटना नजदीक लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है। घटना के बारे SHO सुल्तानपुर लोधी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि फ़िलहाल घायलों ने बयान दर्ज नहीं करवाए है। लेकिन पुलिस टीम CCTV फुटेज के आधार पर जाँच कर रही है।    

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन अभिराजपाल सिंह पुत्र गुरशरण सिंह वासी गांव सूजो कालिया, गुरप्रीत पुत्र तेजिंदर सिंह  वासी गांव मंड आलूवाल ने बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी कॉलेज से पढाई करने के बाद अपने दोस्तों के साथ घर वापस लौट रहे थे। जब वह तलवंडी चौधरियां रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे, तो कुछ युवकों ने उनपर तेजधार  हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। मोके पर मौजूद राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से हमें हमलावरों के चंगुल से बचाया है। पीड़ितों ने यह भी बताया कि हमला करने वालो के पास पिस्टल भी थी। उन्होंने हमें जान से मारने की धमकियां दी। 

घटना के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया  है। जिनमें से अभिराजपाल सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे ड्यूटी डॉक्टर ने रेफर कर दिया है। और गुरप्रीत का इलाज चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। SHO हरगुरदेव सिंह ने बताया कि फ़िलहाल घायलों ने अपने बयान दर्ज नहीं करवाए है। पीड़ितों के बयान कलमबंद कर उचित कार्यवाही अंजाम में लाई जायगी।   

No comments