ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में मां-बेटी पर अदालत के आदेश फाड़ने के आरोप, पुलिस ने काबू कर FIR की दर्ज ....

- दहेज के एक मामले में तफ्तीश में शामिल होने पहुंची थी माँ - बेटी, थाने में ही गिरफ्तार   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट में दर्ज एक पुराने दहेज़ के मामले में अदालत के आदेश के बाद तफ्तीश में शामिल होने आई मां - बेटी ने गुस्से में आकर दूसरे पक्ष के लोगो से जहाँ गाली गलौज किया, वहीँ दोनों ने अदालत के आदेश के दस्तावेज भी फाड़ दिए। इसी दौरान जांच अधिकारी ने बीच बचाव किया तो अधिकारी की वर्दी पर भी हाथ डाला गया। जिससे उसकी वर्दी फट गई। इसकी पुष्टि करते हुए जाँच अधिकारी ASI सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी माँ - बेटी को काबू कर BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिटी थाना में वर्ष 2023 में दर्ज FIR न. 358 के मामले में एडिशनल सेशन जज की अदालत दवारा दूसरे पक्ष की महिला कमला देवी वासी फरीदकोट को जमानत देते हुए तफ्तीश में शामिल होने के आदेश दिए थे। इसी दौरान उक्त मामले में शिकायतकर्ता कविता तथा उसकी मां लक्खो वासी मोहल्ला गुरु अर्जन देव नगर को भी जांच अधिकारी ने बुलाया था। 

सिटी थाना में मौजूद दोनों पार्टिया जांच अधिकारी के सामने बैठी थी। इसी दौरान जब जाँच अधिकारी ने कमला देवी की अदालत से जमानत होने की बात कही तो माँ - बेटी ने आवेश में आकर कमला देवी पत्नी बृजलाल वासी फरीदकोट तथा उनके साथ आए लोगों से गाली गलौज करना शुरू कर दिया। और अदालत द्वारा 12 जुलाई को जारी किए आदेश ( नंबर BA/1297/2024 ) के दस्तावेजों को छीन कर फाड़ दिया। वहीँ जब जाँच अधिकारी ने बीच बचाव करना चाहा तो आरोपी माँ बेटी ने पुलिस अधिकारी की वर्दी पर हाथ डाला और वर्दी भी फाड़ दी।  

जाँच अधिकारी ASI सुखविंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी मां बेटी को हिरासत में लेकर BNS की धारा 115 (2), 132, 221, 3(5) के तहत FIR दर्ज कर ली है। तथा आज माननीय अदालत में दोनों को पेश किया जाएगा।  

No comments