ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला नगर निगम कर्मचारिओ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू ...

- सफाई कर्मिओ की भर्ती न होने से नाराज कर्मिओ ने कमिश्नर दफ्तर बाहर लगाया धरना  

- शहर में जगह जगह लगे कूड़े के ढेर, कई वर्षों से कूड़ा डंप करने के लिए निगम के पास जगह नहीं  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला निगम कर्मचारी यूनियन अपनी मांगो को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। और निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर धरना लगाकर प्रशासन और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। यूनियन के प्रधान गोपाल थापर कहा कि वर्ष 2021 से सीवरेजमैन तथा सफाई कर्मचारी रखने के लिए मांग उठाई जा रही है। लेकिन निगम में समय-समय पर आए अधिकारियों द्वारा हाउस में भर्ती प्रस्ताव रखने की बात कहते हुए टाल दिया जाता है।   

वहीँ निगम कमिश्रनर के अनुसार उक्त कर्मिओ की भर्ती पंजाब सरकार की ओर से सिलेक्शन बोर्ड द्वारा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कूड़े के दाम की समस्या के लिए डीसी कपूरथला से आज उनकी एक मीटिंग भी हुई है। इस समस्या को जल्दी ही हल कर दिया जाएगा।   

बता दें कि वर्ष 2022 अक्टूबर महीनें में सफाई सेवकों तथा सीवरेजमैन के पदों के लिए इंटरव्यू रखा गया था। जिसमें 1119 आवेदनकर्ताओं ने इंटरव्यू दी थी। कागजातों की पड़ताल करने के लिए निगम के ही कर्मचारियों की तैनाती हुई। लगभग 4 दिनों में इस प्रक्रिया को पूरा किया गया था। लेकिन इंटरव्यू के बाद भी यह भर्ती नहीं हो पाई। अब पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए नए नोटिफिकेशन ने इस भर्ती को खटाई में डाल दिया है। जिसके चलते सेकड़ो सफाई कर्मचारी आज से हड़ताल पर चले गए है। और कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए पंजाब सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। दूसरी तरफ शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए है। जिससे शहर वासियों को गंदगी भरे माहौल का सामना करना पड़ रहा है।  

प्रदेश उपप्रधान गोपाल थापर ने कहा कि उनकी मुख्य मांगो में आउटसोर्स पर काम कर रहे सफाई सेवक व सीवरमैनों को पक्का किया जाए। निगम में काम करते क्लर्क, कंप्यूटर आप्रेटर, फायर बिग्रेड, ड्राइवर, सेवादार, माली आदि को DC रेट पर तबदील करने सबंधी हाउस में प्रस्ताव डाला जाए। उन्होंने यह भी रोष जताया जहाँ सफाई कर्मिओ की कमी है वहीँ निगम कई वर्षो से कूड़ा डंप करने के लिए स्थान उपलब्ध करवाने में अभी तक असफल है। 

प्रदेश उपप्रधान गोपाल थापर ने यह भी कहा कि शहर से कूड़ा लिफ्ट करने का ठेका 3 साल से खत्म हो चुका है।  लिफ्टिंग का काम भी निगम के पक्के सफाई कर्मचारियों से लिया जा रहा है। शहर में कूड़ा डंप करने के लिए नगर निगम के पास अपनी कोई जगह नहीं है। जिस कारण कर्मचारियों को कूड़ा लिफ्ट करने में परेशानी होती है। जिस कारण शहर में साफ सफाई की व्यवस्था नहीं हो पा रही। तथा जनता को भी इसके साथ मुश्किल पेश आ रही है।  इसलिए यूनियन की तरफ से मांग की जाती है कि शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने के लिए जल्द से जल्द अपनी निगम तरफ से कूड़ा डंप करने के लिए उचित जगह मुहैय्या करवाई जाए। ताकि शहर को साफ-सुथरा रखा जा सके।  

वहीँ निगम कर्मिओ की हड़ताल और मॉनसून सीजन के चलते कूड़े के ढेरों से शहर में बीमारियां फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। यूनियन अपनी मांगों को लेकर पिछले 3 वर्षों से कई बार हड़ताल पर जा चुकी है। इस दौरान कूड़े के ढेर लगने से शहर निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है। अब फिर से शहर में गंदगी का आलम बन गया है।  

No comments