ब्रेकिंग न्यूज़

इनर व्हील क्लब की टीम ने स्कूली छात्राओं को मासिक धर्म बारे किया जागरूक ....

- 80 छात्राओं को सेनेटरी पैड किए वितरित 

खबरनामा इंडिया बबलू। लुधियाना   

लुधियाना की इनर व्हील क्लब की टीम ने लुधियाना के बालाजी आश्रम एवं स्कूल का दौरा कर स्कूली छात्राओं के साथ विशेष बैठक कर उन्हें मासिक धर्म के बारे में जागरूक किया और 80 बच्चियों को सेनेटरी पैड विचित्र किए हैं। 

इनर व्हील क्लब की टीम की ISO रश्मि सोनी ने उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। वही मासिक धर्म के दौरान उन्हें क्या करना चाहिए और क्या बिल्कुल नहीं करना चाहिए। उन्हें आत्म-महत्व और आत्म-स्वच्छता के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बहुत कुछ बताया। 

लगभग 80 स्कूली छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरित किए और उन्हें बताया कि उन्हें इसका उपयोग कैसे करना चाहिए और उन्हें कपास और कपड़े जैसी किन चीजों से बचना चाहिए। और मासिक धर्म के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए बारे भी जानकारी दी गई।  

इस विस्तार चर्चा दौरान जिन स्कूली छात्राओं को पीरियड्स आने वाले हैं, को बताया कि उन्हें इस बात को कितने सकारात्मक तरीके से स्वीकार करना चाहिए। और वार्ता दौरान पीरियड्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया। यह वो बच्चे हैं जिनके माता-पिता स्कूल की फीस या यूनिफॉर्म का खर्च नहीं उठा सकते। 

इनर व्हील क्लब की टीम ने स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमें यह मौका दिया ताकि हम उनकी मदद कर सकें। सभी को उनसे मिलकर संतुष्टि हुई हैं। 

No comments