पंजाब पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ --- गोली लगने से एक घायल ..
- पटियाला में टोल प्लाजा और शराब के ठेके पर की थी फायरिंग
- DGP गौरव यादव ने 12 घंटे में 2 वारदातो को सुलझाने का किया दावा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में मोहाली के पास पटियाला जिले की हद में पुलिस का गैंगस्टरों से एनकाउंटर हुआ है। जिसके बाद 2 गैंगस्टरों दीपक और रमनदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों ने पटियाला में देर रात राजपुरा के पास टोल प्लाजा में फायरिंग की थी।
वहीँ इस घटना के बाद शराब ठेके पर भी गोलियां चलाईं थी। मोहाली से लौटते समय पुलिस ने उनका पीछा किया। पुलिस को देखकर गैगस्टरो ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में एक गैंगस्टर घायल हो गया है। हालाँकि पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। उनसे एक रिवॉल्वर और एक पिस्टल भी बरामद किया है। काबू किये गए गैंगस्टर दीपक जालंधर और रमनदीप बठिंडा का वासी है।
यह गैंगस्टर विदेश में रहने वाले गैंगस्टर के इशारे पर वारदातों को अंजाम देते है। आरोपिओ के पास से हथियार भी बरामद हुए है। दूसरी तरफ DGP गौरव यादव ने सोशल मिडिया x पर 12 घंटे के भीतर 2 वारदातों को सुलझाने का दावा करते हुए जानकारी दी है।
बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस ने गैंगस्टरों का काफी दूर तक पुलिस का पीछा किया। आगे एक पुल था तो पुलिस ने दोनों तरफ से पुल को घेर लिया। जिसके बाद गैंगस्टर अपनी गाड़ी छोड़ कच्चे रास्ते पर भागने लगे। तभी उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पैर पर गोली लगी है।
पुलिस अधिकारिओ के अनुसार गैंगस्टर ने बीती रात गेंगस्टरो ने पटियाला में धरेड़ी जट्टां टोल प्लाजा के कर्मचारियों से झगड़ा किया। इसके बाद उन्होंने वहां फायरिंग की। जिस दौरान वह टोल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गए। इस घटना के बाद पटियाला की राजपुरा की पुलिस एक्टिव हो गई थी। उनके मोहाली से आते वक्त बनूड़ के नजदीक इन्हे घेर लिया गया।















No comments