ब्रेकिंग न्यूज़

पवित्र बेईं की 24वीं वर्षगांठ के समागमों का आगाज़ ....

- कवि व ढाढ़ी दरबार आज, मुख्य आयोजन 16 जुलाई को  

- पंजाब के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए की जाएगी चर्चा 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला की सबडिवीजन सुल्तानपुर लोधी में निर्मल कुटिया पवित्र बेईं के तट पर गुरुद्वारा गुरुप्रकाश में पवित्र बेईं की कारसेवा की 24वीं वर्षगांठ का समागम आज श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ के साथ शुरू हो गए है। पवित्र काली बेईं की कारसेवा ने एक लंबा सफर तय किया है।   

वार्षिकोत्सव के दौरान 15 जुलाई की शाम को गुरमति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रागी जत्थे गुरबाणी का कीर्तन करेंगे, इसके बाद कवि दरबार होगा। मुख्य कार्यक्रम 16 जुलाई को सावन की संगरांद के दिन होगा।   

बता दे की गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में 24 साल पहले सावन के संग्रानद के दिन पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पवित्र बेईं कारसेवा शुरू करने से पहले अरदास की थी। इन 24 वर्षों में पंजाब में पर्यावरण के प्रति जागरूकता जागृत हुई है। संत सीचेवाल ने पर्यावरण के वैश्विक मुद्दे को पंजाब में ध्यान के केंद्र में लाने में अग्रणी भूमिका निभाई है।  

संत सीचेवाल ने कहा कि वर्षगांठ समारोह के दौरान पवित्र बेईं और पंजाब को पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर विचारों पर चर्चा की जाएगी। इसमें संत, पर्यावरणविद, धार्मिक नेता, राजनीतिक नेता और अन्य महान हस्तियां शामिल होंगी।  

संत सीचेवाल ने सभी गुरु नानक नाम लेवा संगत को बधाई दी और कहा कि इस बार यह पहली वर्षगांठ होगी जब इसमें सीधे गंदा पानी डालना पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह संगत की अथक सेवा का ही फल है कि 24 साल पहले शुरू की गई सेवा ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। वहीं संत सीचेवाल ने श्रद्धालुओं से बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया।   

No comments