कपूरथला में बेकाबू इनोवा ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की मौत ...
- बुलेट सवार दो युवक जख्मी, अस्पताल में उपचाराधीन, पुलिस की जांच शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में तलवंडी चौधरियां रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास आज बाद दोपहर एक बेकाबू इनोवा ने बुलेट व प्लेटिना बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें पूर्व सरपंच सहित तीन लोग जख्मी हो गए है। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालाँकि जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती पूर्व सरपंच की उपचार के दौरान मौत हो गई है। जबकि दो छात्र सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वहीँ थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इनोवा चालक मौके से फरार हो गया है।
जानकारी अनुसार इनोवा गाड़ी ( PB-30-R-7699 ) सुल्तानपुर लोधी से तलवंडी चौधरियां की ओर जा रही थी। जब वह पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची तो बेकाबू होकर इनोवा कार ने दूसरी तरफ से आ रहे बुलेट नं. (PB-09-X -1495) और प्लेटिना बाइक नं. (PB-41-A-5695) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट सवार दो युवक दूर जा गिरे और दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि इनोवा का भी काफी नुकसान हुआ है।
इस हादसे में युवक हुस्नदीप सिंह व जोबनदीप सिंह निवासी तलवंडी चौधरियां और पूर्व सरपंच जगजीत सिंह निवासी गांव चुलधा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल पूर्व सरपंच को इलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल लेजाया गया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जख्मी जोबनदीप सिंह ने बताया कि वह स्कूल से छुट्टी के बाद सुल्तानपुर लोधी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान इस गाड़ी ने हमें टक्कर मार दी। एएसआई बलदेव सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि घायलों को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।















No comments