Breaking ---- कपूरथला की सब्जी मंडी में पीपल का पेड़ गिरा, लाखों का नुकसान ...
- विशाल पेड़ के गिरने से 4 लोग घायल, एक इमारत का ऊपरी हिस्सा टूटा, बिजली की तारे टूटने से सप्लाई बंद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की पुरानी सब्जी मंडी में आज सुबह सवेरे एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। जिससे 8 से 10 दुकानों का भारी नुकसान हुआ है। इस हादसे में 4 दुकानदार घायल भी हुए हैं। जिनका उपचार सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। बताया जा रहा है कि लगभग 100 साल से अधिक पुराने इस पेड़ के गिरने से क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी बाधित हुए है। वही रास्ता भी पूरी तरह से जाम हो गया है।
दूसरी तरफ निगम और पुलिस की टीम मोके पर पहुँच रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। इसकी पुष्टि निगम कमिश्नर अनुपम कलेर और DSP सब डिवीज़न हरप्रीत सिंह ने भी की है।
जानकारी अनुसार कपुरताला में आज सुबह हुई बारिश के बाद पुरानी कचहरी परिसर के पीछे बनी सब्जी मंडी में लगभग 100 साल से अधिक पुराना एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। जिससे आसपास लगी लगभग 10 सब्जी की अस्थाई दुकाने टूट गई और लाखों रुपए का नुकसान हो गया। वहीँ इस विशाल पेड़ के गिरने से बिजली की तारे भी टूट गई है और क्षेत्र की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई है। बताया जा रहा है कि पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित हो गया है। इस घटना में कुलविंदर पत्तड़, बॉबी, मुंशी, भजन मन्ना इलेक्ट्रॉनिक, विपन आदि दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ है।
इस हादसे में एक इमारत के ऊपरी हिस्से को भी नुकसान हुआ है। और चार दुकानदार घायल भी हुए हैं। जिनका उपचार सिविल अस्पताल कपूरथला के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। DSP सब डिवीज़न हरप्रीत सिंह ने बताया कि मोके पर ट्रेफिक और PCR टीम पहुंची हुई है। और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
दूसरी तरफ इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने बताया कि घटना स्थल पर निगम की टीम मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन चल रही है।















No comments