कपूरथला पुलिस ने कार चोर गिरोह के 3 चोरो को किया काबू ....
- प्रदेश के विभिन्न जिलों से 10 कारे की चोरी, कारो को स्क्रेप बनाकर बेचते है पुर्जे, 3 दिन का पुलिस रिमांड
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के थाना ढिलवां पुलिस ने कार चोर गिरोह के 3 चोरों को काबू किया है। जो की चोरी की हुई कारो को स्क्रैप बनाकर पुर्जे बेच देते है। इस गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा करते हुए DSP भुलत्थ सुरिंदर पाल ने बताया कि काबू किये चोरो से चोरी की हुई गाड़ियों के स्क्रैप का सामान बरामद किया है। और आरोपिओ के खिलाफ थाना ढिलवां में विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
DSP सुरिंदर पाल ने बताया कि 6 जुलाई की रात को अजैब सिंह पुत्र गुरमीत सिंह वासी गांव पत्ती लाधू की ढिलवां की जैन कार नंबर PB-09-D-4999 चोरी हुई थी। जिसे अज्ञात चोर चोरी करके ले गए थे। संबंधित थाना पुलिस ने उक्त मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस वारदात को ट्रेस करने के लिए DSP (डी) गुरमीत सिंह की देखरेख में CIA इंचार्ज, SHO और टेक्नीकल स्टाफ की टीम गठित की गई।
टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद कार चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 3 बदमाशों को काबू किया है। काबू किये तीन आरोपियों की पहचान जर्मनजीत सिंह उर्फ आकाश, किशन व प्रवीन कुमार उर्फ आकाश तीनों निवासी गुरु नानकपुरा मेन रोड ब्यास अमृतसर के रूप में हुई है। जिनके कब्जे से पुलिस टीम ने लगभग 10 कारो के स्क्रैप किये सामान को भी बरामद किया है।
DSP सुरिंदर पाल ने यह भी बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने माना है कि उन्होंने ही गांव पत्ती लाधू की ढिलवां से जैन कार चोरी की थी। इसके अलावा उन्होंने गांव तलवंडी कूकां से जैन कार, अमृतसर से हांडा सिटी, पठानकोट चौंक से वैगनार कार, होशियारपुर से बलैरो गाड़ी, जालंधर से एक जैन कार व एक अन्य कार, मोहल्ला धर्मकोट फगवाड़ा से 3 कारे चोरी की है। ढिलवां थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 303 (2) के तहत FIR दर्ज कर ली है।
डीएसपी ने यह भी बताया कि आरोपिओ को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जिस दौरान आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान कई और भी खुलासे होने की उम्मीद है।















No comments