कपूरथला पुलिस ने नेपाल बार्डर से प्रवासी मजदूर किया काबू, मालिक पर हमला कर हुआ था फरार .....
- सुभानपुर थाना में FIR दर्ज , डीएसपी का दावा -- 24 घंटे में सुलझाया मामला
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न भुलत्थ में थाना सुभानपुर पुलिस ने नेपाल बार्डर से एक प्रवासी मजदूर को काबू किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मजदुर अपने मालिक को तेजधार हथियार से गंभीर जख्मी कर उसका बाइक, आईफोन मोबाइल और 4 हजार रुपये लेकर फरार हो गया था। इसकी पुष्टि DSP भुलत्थ सुरिंदर पाल ने करते बताया कि यह मामला पुलिस ने आरोपी को काबू कर सुलझा लिया है।
DSP ने यह भी बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देकर नेपाल बार्डर पर अपनी बहन के घर छिप गया था। टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस जब उसे पकडने पहुंची तो वह शराब के साथ दावत करने की तैयारी कर रहा था।
DSP भुलत्थ सुरिंदर पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राजू पुत्र रामू निवासी गोरखपुर (यूपी) को नेपाल भागने की कोशिश करते समय बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है, जो कि गुरमेज सिंह निवासी खानपुर के पास पिछले कई वर्षों से काम कर रहा था और अचानक उसके मन में खोट आ गई और उसने रात को गुरमेज सिंह को अकेला देखकर राजू ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। और उसका एप्पल फोन, प्लेटिना बाइक और 4 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।
डीएसपी ने बताया कि इसके लिए थाना सुभानपुर के एसएचओ कंवरजीत सिंह व चौकी नडाला इंचार्ज दलविंदरबीर सिंह पर आधारित टीम गठित कर 24 घंटे के अंदर आरोपी को नेपाल बार्डर से गिरफ्तार कर लिया गया। तथा चोरी किया गया मोबाइल फोन व बाइक भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस हादसे में घायल गुरमेज सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। जिसका इलाज जालंधर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और इलाज करने वाली डॉक्टर टीम से पूछताछ कर उक्त आरोपी की निशानदेही पर अपराध की धारा बढ़ाई जाएगी।
DSP भुलत्थ सुरिंदर पाल ने जनता को जागरूक करते हुए सभी से अपील की है कि किसी भी नौकर को काम पर रखने से पहले अच्छी तरह से जांच परखकर ही रखा जाए। और उसका आईडी प्रूफ और विवरण संबंधित थाना में जरूर दर्ज करवाए।















No comments