कपूरथला निगम ने डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में 8 वाटर पंपों पर डोजल लगाए, मिलेगा स्वच्छ पानी .....
- सिविल सर्जन बोले-- सिविल अस्पताल में 19 मरीजो का चल रहा उपचार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला नगर निगम की तरफ से डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में लगे वाटर पंपों पर डोजल लगाए गए है तथा क्लोरोनाईजेशन करवाई जा रही है। ताकि प्रभावित क्षेत्रों में पीने वाला पानी लोगों को साफ सुथरा मुहैया हो सके। निगम कमिश्नर अनुपम कलेर के अनुसार अब तक 8 वाटर पंपो पर डोजल लग गए है और बाकि पंपों पर भी जल्द इंस्टालेशन करवाए जा रहे है।
इसके अलावा जिन मोहल्लों में डायरिया फैला था वहां से पानी के सैंपल लिए गए है। 28 जुलाई तक उक्त घरों में से पानी के लिए गए 176 में से 124 सैंपलों की रिपोर्ट पास आई है। बाकी सैंपलों की रिपोर्ट अभी पैडिंग है। दूसरी तरफ सेहत विभाग की ओर से राधा स्वामी सत्संग घर में बनाए गए आरजी अस्पताल में मंगलवार को 100 के करीब आए लोगों का चैकअप किया गया। जिनमें 24 मरीजों को ग्लूकोज लगाकर व दवाईयां देकर घर भेज दिया गया है।
निगम की ओर से मोहल्ला बक्करखाना, सुंदर नगर, ज्ञान नाथ डेरा, फुव्वारा चौक, शिव कॉलोनी व अन्य मोहल्लों के घरों से पानी के सैंपल लिए गए है। निगम कमिश्रर अनुपम कलेर ने बताया कि निगम की अपनी लैबोरेटरी भी है। जिसमें डायरिया प्रभावित क्षेत्रों से लिए पानी के सैंपलों को एच2एस वायल से चैक किया गया है। जिनकी रिपोर्ट सही आई है। इसके अलावा पानी के सैंपल पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी तथा कपूरथला स्थित धालीवाल दोनां की लैबोरेटरी में भेजे गए थे। जहां 32 सैंपलों की रिपोर्ट पैंडिग पड़ी हुई है। जबकि 29 जुलाई को लिए गए 20 सैंपलों की िरपोर्ट आज आ सकती है।
शहर में अब पॉश कालोनियों में से डायरिया के मरीज सामने आने लग पड़े है। जिसे लेकर निगम की टीमें घर घर जाकर सर्वें कर रही है। तथा पानी के सैंपल लिए जा रहे है। निगम कमिश्नर ने बताया कि डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में साफ सफाई का काम किया जा रहा है। जिस मोहल्लें में से पानी के 3 नाजायज कनैक्शन पकड़े गए है उन लोगों को निगम की ओर से नोटिस जारी किए गए है।
दूसरी तरफ सेहत विभाग भी डायरिया के मरीजों को लेकर पूरी तरह से चौकस है। सिविल सर्जन डा. सुरिंदरपाल कौर ने बताया कि सिविल में 19 मरीज भर्ती है। जिनमें से 9 प्रभावित क्षेत्र में से तथा 10 अन्य क्षेत्रों से आए है। इनमें से 10 मरीजों का इलाज करने के बाद सेहत में सुधार होने पर वापिस घर भेज दिया गया है। वही अारजी तौर पर बनाए गए अस्पताल में आने वाले मरीजो का ओपीडी के दौरान इलाज किया जा रहा है। जिनकों जरुरी दवाईया देकर घर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि डायरिया पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है। लोगों से अपील है कि पीने वाला पानी उबाल कर पीए तथा घर का बना हुआ ही खाना खाए।















No comments