कपूरथला से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना, कॉल करने वाला काबू ...
- ट्रेन को फरीदकोट के नजदीक रोककर चलाया सर्च अभियान
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब के फिरोजपुर डिवीज़न में जम्मू से अहमदाबाद जाने वाली और सुबह कपूरथला से गुजरने वाली ट्रेन न. 19226 में बम होने की सूचना आज सुबह एक यात्री दवारा विभाग को देने के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई। उक्त ट्रेन को फरीदकोट के नजदीक कासूबेगू रेलवे स्टेशन पर रोक कर पूरी तरह से तलाशी ली गई। हालाँकि लगभग 7 घंटे की सर्च के बाद जब कुछ नहीं मिला तो ट्रैन को अहमदबाद के लिए रवाना कर दिया है।
वहीं दूसरी तरफ फिरोजपुर की SSP सौम्या मिश्रा के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की कॉल को ट्रेस कर उसे पश्चिम बंगाल से काबू कर लिया गया है। और स्थानीय पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार आज सुबह जम्मू से चलकर अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन (19226) में सिक्योरिटी संबंधी सूचना मिली। इसी ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री को कॉल कर कहा गया कि ट्रेन में बम है। इसके बाद यात्री ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दे दी। जिसके बाद रेलवे अधिकारिओ के अलावा और रेलवे सुरक्षा बल सक्रिय हो गए।
और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फिरोजपुर रेलवे स्टेशन से बठिंडा क्षेत्र में फरीदकोट के नजदीक गाड़ी को कासूबेगू रेलवे स्टेशन पर रोका गया और सभी यात्रियों को नीचे उतारकर सर्च अभियान चलाया गया।
जानकारी अनुसार जम्मू अहमदाबाद एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री ने बताया कि ट्रैन रोकने के बाद सभी यात्रिओ को ट्रेन से नीचे उतार दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने यात्रिओ को बताया कि 19226 ट्रेन में बम होने की सूचना मिलने के बाद चेकिंग करनी है। सभी का सामान ट्रेन के अंदर ही रखा हुआ है।
वहीं इस दौरान यात्रियों को हुई असुविधा से राहत दिलाने के चलते रेलवे अधिकारियों ने गुरुद्वारा साहिब और अन्य संस्थाओं की मदद से यात्रियों के लिए पानी, चाय, बिस्कुट और बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था की। इसके बाद खाने के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है।















No comments