ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के नए राजयपाल बने गुलाबचंद कटारिया ---- पुरोहित का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया स्वीकार ...

- दुसरी बार राजयपाल बने कटारिया, पिछले वर्ष असम के राज्यपाल हुए थे नियुक्त  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब   

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा राष्ट्रपति दवारा स्वीकार करने के बाद प्रदेश के नए राजयपाल के तौर पर गुलाबचंद कटारिया को नियुक्त किया गया है। वह राजस्थान सरकार के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे है। पंजाब के राजयपाल के साथ ही वह चंडीगढ़ के प्रशासक का पद भी संभालेंगे। 

बता दे कि पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। नए राजयपाल नियुक्त हुए कटारिया निजी स्कूल में शिक्षक बनकर अपना जीवन व्यतीत करते रहे है। और उन्होंने पहली बार 1977 में चुनाव लड़ा था। और उदयपुर शहर से विधायक चुने गए थे।  

बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने जीवनकाल में कुल 11 चुनाव लड़े, जिनमें से 9 में उन्हें जीत मिली। आखिरी चुनाव 2018 में जीतकर वह 15वीं राजस्थान विधानसभा में पहुंचे थे। पिछले वर्ष 2023 में उन्हें असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। राज्यपाल के तौर पर यह उनकी दूसरी नियुक्ति है। 

जानकारी अनुसार गुलाब चंद कटारिया का राजनीतिक सफर उदयपुर से शुरू हुआ। 2003 में उदयपुर शहर सीट से विधायक रहे गुलाब चंद कटारिया राजस्थान सरकार में गृह मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 1977, 1980, 2003 से 2018 तक उदयपुर से भाजपा को जीत दिलाई। 

No comments