ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में डायरिया का मामला --- निकाय मंत्री का दौरा, MLA राणा ने कमिश्नर को ठहराया जिम्मेदार ...

- MLA ने कहा निगम कमिश्नर पर हो कार्यवाही, मंत्री ने जाँच का कहकर पल्ला झाड़ा 

- डायरिया पीड़ित का आंकड़ा पहुंचा 64 पर, मंत्री बलकार सिंह ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर उचित इलाज करने के दिए निर्देश   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में बीते कुछ दिनों से शहर के चार क्षेत्रों से डायरिया के बढ़ रहे मरीजो के मामले और दो मरीजो की मौत होने के बाद कपूरथला पहुंचे लोकल बॉडी मनिस्टर बलकार सिंह के सामने विधायक राणा गुरजीत सिंह ने डायरिया के मामले को लेकर सीधे तौर पर निगम कमिश्नर को जुम्मेवार ठहराते हुए कमिश्नर पर कार्रवाई करने की मांग की है। हालाँकि मंत्री ने इस मुद्दे पर कोई भी पर्तिकिर्या देने की बजाए जाँच करने की बात कहकर बात को टाल दिया। 

निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज कपूरथला पहुंच डायरिया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। और सिविल में उपचार अधीन मरीजों का हाल-चाल भी जाना है। और बताया कि हालात अब ठीक है। अभी तक सिविल में 64 मरीज सामने आये है। जिनमे 45 मरीजो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने शहर में फैले कूड़े के ढेरो और कूड़े के डंप की व्यवस्था भी जल्द करने की बात कही है। 

इस दौरान सिविल सर्जन ऑफिस में पहुंचे MLA राणा गुरजीत सिंह ने डायरिया फैलने के मामले और दो मरीजों की मौत होने को लेकर सीधे तौर पर निगम कमिश्नर को जुम्मेवार ठहराया गया। और कहा कि निगम कमिश्नर कोई काम नहीं करती और अभिमानी है। 14 करोड़ रूपये पड़े है जिसका उपयोग नहीं हो रहा है 

इसका तुरंत तबादला कर कार्रवाई करने की जाये। MLA राणा की इस मांग को लेकर मंत्री ने स्पष्ट कुछ नहीं कहा और जांच करने की बात कहकर बात टाल दी है।  

MLA राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि नगर निगम जिस में कांग्रेसी मेयर है और विधायक और मेयर के बार बार यह सुझाव देने पर की निगम के पास करोड़ो के फंड मौजूद है। और शहर के सिवरेज को बरसातो के दिनों में साफ करवाया जाए पर उन्होंने इस ऊपर कोई ध्यान नहीं दिया, मजबूरी में उन्होंने बहुत से क्षेत्रों में खुद अपने पैसे खर्च कर सिवरेज साफ करवाया।  

कपूरथला में डायरिया की समस्या को लेकर पहुंचे लोकल बॉडी डायरेक्टर उमाशंकर ने बताया कि चंडीगढ़ से 20 पानी के टैंकर कपूरथला के लिए रवाना हो चुके हैं ।जो सुबह तक पहुंच जाएंगे। और नगर निगम कमिश्नर को भी आदेश दे दिए गए हैं कि वह पानी के सैंपलों की रिपोर्ट कल सोमवार दोपहर 2:00 बजे तक सबमिट करें।

No comments