DC कपूरथला देर रात पहुंचे सिविल अस्पताल --- दिए यह निर्देश .... ??
- डायरिया से पीड़ित मरीजों के उचित उपचार के लिए डॉक्टर्स की टीम को दिए निर्देश
- घर-घर सर्वेक्षण करने को कहा, प्रभावित क्षेत्रों में टीमों ने आम आदमी क्लीनिक में लोगों का किया मेडिकल चेकअप
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के 4 क्षेत्रों में डायरिया के मामलों को लेकर स्थिति का जायजा लेने के लिए DC अमित कुमार पांचाल ने आज देर रात सिविल अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में पहुँच गए है। और उन्होंने अधिकारियों को लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हे। DC ने वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल भी जाना है। इस मोके पर उनके साथ सिविल सर्जन डॉ सुरिंदरपाल कौर, SMO डॉ संदीप धवन, डॉ राजीव भगत के अलावा कई अन्य स्वास्थ्य विभाग की टीम भी थी।
स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में नियमित चिकित्सा जांच सुनिश्चित करने के साथ ही चल रही फॉगिंग भी जारी रखनी चाहिए ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा इन क्षेत्रों में ORS घोल एवं जिंक टेबलेट का भी वितरण किया जा रहा है। तथा लगभग 150 घरों का सर्वे कर लोगों को आवश्यक सलाह भी दी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर सर्वे करने का भी निर्देश दिया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने DC कपूरथला को बताया कि विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में MMU वैन भी भेजी जा चुकी है। और सिविल अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है।
DC ने कहा कि बरसात के मौसम में पानी एवं मच्छरों से होने वाली बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों के इलाज के लिए अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और तैयारियां जरूरी हैं ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों की उचित देखभाल की जा सके।
उन्होंने लोगों से भी अपील की कि सभी को मच्छरों और जल से पैदा होनेवाली बीमारियों से बचने के लिए उचित सावधानी का प्रयोग करना चाहिए। नगर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने कहा कि निगम इन क्षेत्रों में फॉगिंग, छिड़काव और गंदगी की सफाई के अलावा टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई सुनिश्चित कर रहा है और लोगों को अपने घरों के आसपास सफाई सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
बता दे कि कपूरथला शहर के बकरखाना और सुंदर नगर इलाकों में दूषित पानी के कारण सिविल अस्पताल कपूरथला की एमरजेंसी और OPD में भर्ती मरीजों की हालत काफी अच्छी है और इलाके में भी स्थिति नियंत्रण में है। सिविल सर्जन ने कहा कि जो मामले सामने आए हैं, उनका सिविल अस्पताल में बेहतर इलाज किया जा रहा है और स्थिति नियंत्रण में है।















No comments