ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने एक युवक को 50 ग्राम नशीला पदार्थ व नशीली गोलियां सहित किया काबू .....

- आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज, पूछताछ जारी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के थाना सुभानपुर पुलिस ने गश्त के दौरान गांव बूट से एक युवक को नशीला पदार्थ व भारी मात्रा में नशीली गोलियां सहित काबू किया है। काबू किये गए युवक के कब्जे से 50 ग्राम नशीला पदार्थ व 400 नशीले कैप्सूल बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि थाना सुभानपुर SHO कंवरजीत सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

एसएचओ कंवरजीत सिंह ने बताया कि एएसआई लखवीर सिंह पुलिस टीम के साथ आपराधिक तत्वों की तलाश में गश्त कर रहे थे। जब पुलिस टीम गांव बूट पहुंची तो एक युवक अपने घर के बाहर खड़ा था। जोकि पुलिस टीम को देख कर घबरा गया और इस दौरान उसने अपने घर में लगे पौधों के साथ बनी मिट्‌टी की वट्‌ट में मोमी लिफाफा दबा दिया। ऐसा करते पुलिस टीम ने उसे देख लिया।  

पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया। और पूछताछ में उसने अपना नाम निरभैल सिंह उर्फ निरभय निवासी गांव बूट बताया। जब पुलिस टीम ने जमीन में दबाए मोमी लिफाफे को निकाल कर चैक किया गया तो उसमें से 50 ग्राम नशीला पदार्थ व 400 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।   

No comments