ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक्टिवा - पिकअप की भयानक टक्कर, दो बच्चों सहित पति की मौत, पत्नी घायल ....

- फत्तूडिंगा रोड पर गांव उच्चा के नजदीक हुआ हादसा, पुलिस कर्मिओ ने पहुंचाया अस्पताल  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला में गांव ऊंचा के नजदीक फत्तूढींगा रोड पर एक एक्टिवा और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने भयानक  टक्कर होने की खबर है। इस हादसे में दो मासूम बच्चों सहित दम्पति गंभीर घायल हुए जिनको सिविल अस्पताल में ले जाने पर दोनों बच्चो और बच्चों के पिता को ड्यूटी डॉक्टर ने मर्त घोषित कर दिया है। जबकि बच्चों की मां गंभीर घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। इस संबंधी थाना फत्तूढींगा SHO हरदीप सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी वाहन चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। और जल्दी ही आरोपी चालक को जल्दी ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।  

सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उपचाराधीन सुरिंदर कौर पत्नी रणजीत सिंह वासी धर्मकोट मोगा हाल वासी फत्तूढींगा ने बताया कि वह अपने पति रणजीत सिंह और दो बच्चों गोरा (6 वर्ष) और बेटी लक्ष्मी (5 वर्ष) के साथ अपनी एक्टिवा पर कपूरथला से अपने गांव फत्तूढींगा जा रहे थे। जब वह गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही एक काले रंग की पिकअप गाड़ी ( PB-10-GK-1258 ) से आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। जिसमें वह सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वाहन  

घायलों को ASI अमरीक सिंह, कांस्टेबल विपन और सड़क सुरक्षा बल के कर्मी अजय की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला में लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों बच्चों और महिला के पति को मृत घोषित कर दिया।जबकि महिला का उपचार चला रहा है। और उसका रो-रो कर बुरा हाल है।  

वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद फत्तूढींगा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच पिकअप को कब्जे में लेकर वाहन चालक शंकर पुत्र राजवंत सिंह वासी गांव मेहंदवाल के खिलाफ BNS की धारा 281,106 (1), 125 (a ), 125(b) के तहत FIR दर्ज कर ली है। थाना फत्तूढींगा SHO हरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी वाहन चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

No comments