कपूरथला निगम कर्मचारियों की हड़ताल में भाजपाइयों ने दिया समर्थन ...
- बोले, देश के गृहमंत्री से बैठक करवा कर्मिओ की मांगो को हल करवायेंगे, जायज मांगे पुरे देश में लागू करवायेंगे
- शहर में जगह जगह लगे कूड़े के ढेरो से महामारी फैलने का खतरा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की भर्ती तथा अन्य मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर बैठे निगम कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए आज चौथे दिन भाजपा के जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल अपने साथी नेताओ के साथ पहुंचे हैं। और उन्होंने कर्मचारियों की सभी मांगों को जायज कर देते हुए उन्हें भाजपा का सहयोग देने की बात कही है। उन्होंने मान सरकार को कर्मिओ की मांगे जल्द पूरी करनी चाहिए ताकि शहर में जगह जगह लगे कूड़े के ढेरो से कोई महामारी न फैल सके।
वहीं उन्होंने यूनियन के प्रधान से आग्रह किया कि वह अपनी मांगो को लेकर देश के गृहमंत्री के नाम एक मांगपत्र लिखे, गृहमंत्री से वह उनकी बैठक करवायेंगे। और उनकी सभी जायज मांगे पूरे देश में लागू करवाई जाएगी।
बता दे कि कपूरथला निगम कर्मचारी यूनियन अपनी मांगो को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे है। और निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर धरना लगाकर प्रशासन और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। यूनियन के प्रधान गोपाल थापर ने कहा कि वर्ष 2021 से सीवरेजमैन तथा सफाई कर्मचारी रखने के लिए मांग उठाई जा रही है। लेकिन निगम अधिकारियों द्वारा हाउस में भर्ती प्रस्ताव रखने के बाद भी कोई हल नहीं निकला है।
हालाँकि निगम कमिश्रनर ने पहले दिन ही कर्मिओ की भर्ती पंजाब सरकार की ओर से सिलेक्शन बोर्ड द्वारा की जाने की बात कही थी। और कूड़े के डंप की समस्या के लिए डीसी कपूरथला से हुई मीटिंग के बाद समस्या को जल्दी ही हल करवाने का भी कहा था।
दूसरी तरफ शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर रोजाना बढ़ते ही जा रहे है, और शहरवासिओ के लिए बड़ी परेशानी का सबब है। शहर वासियों को गंदगी भरे माहौल का सामना तो करना ही पड़ रहा है। वहीँ मानसून के सीजन के चलते किसी महामारी के फैलने का भी अंदेशा है।
निगम कर्मिओ की हड़ताल के चौथे दिन धरने प्रदर्शन पर अपने साथी नेताओ के साथ पहुंचे भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि निगम कर्मिओ की सभी मांगे जायज है। फिर भी मान सरकार उनकी मांगो को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने हड़ताल पर बैठे कर्मिओ से कहा कि वह अपनी सभी मांगों को लेकर एक मांग पत्र गृहमंत्री या प्रधानमंत्री के नाम तैयार करें। वह उनकी एक विशेष बैठक गृहमंत्री से करवाएंगे और उनकी मांगों को जल्द हल करवाया भी जाएगा।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कमल परभाकर, पवन धीर, रोशन सभरवाल, यादविंदर पासी, सन्नी बैंस, लक्की सरपंच, गौरव नाहर, हरबिंदर, राजन, बंटी, अश्वनी भौला, अरुण सिंह, साहिल व अन्य कई भाजपा नेता मौजूद थे।















No comments