ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में कॉलेज से आ रहे छात्रों पर हमले के मामले में पुलिस का एक्शन, 5 नामजद ......

- खबर प्रकाशित होने और CCTV वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस  

- घटना के दौरान दो युवक हुए थे गंभीर घायल   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में कॉलेज से आ रहे दो छात्रों पर हुए जानलेवा हमले में खबरे प्रकाशित होने और घटना की CCTV फुटेज वायरल के बाद सुल्तानपुर लोधी पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने उक्त घटना मे कानून व्यवस्था को भंग करने व क्षेत्र का माहौल खराब के आरोप में ASI हरजिंदर सिंह के ब्यान पर 5 आरोपिओ को नामजद करने के साथ साथ 10 से 15 अज्ञात लोगो पर भी FIR दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि SHO हरगुरदेव सिंह ने भी की है। 

सुलतानपुर लोधी के SHO इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मिला था, और साथ ही मिडिया में प्रकाशित खबरो को देखते हुए मालूम हुआ कि घटना में युवकों पर एक गुट द्वारा तेजधार हथियार से हमला किया जा रहा था।  

वहीं इस घटना के दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में दाखिल करवाया गया है। उनकी पहचान अभिराजपाल सिंह वासी गांव सुजो कालिया, गुरप्रीत सहोता पुत्र तजिंदर सिंह वासी मंड आलूवाल के रूप में हुई। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत एक्शन करते हुए ASI हरजिंदर सिंह के बयान पर आरोपी नितीश तिवाड़ी वासी चौक चेलिया, नीरज तिवाड़ी वासी चौक चेलियां, सुखमन वासी गांव ज़ब्बोवाल, दमन जोशन, अर्श व 10, 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ BNS की  धारा 115(2),118(1),126(2),194(2),351(3),191(3),190 अधीन मामला दर्ज किया है।  

उहोंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर कानून का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। SHO ने कहा कि पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।  

No comments