साइबर थाने की पहली FIR ---- कपूरथला के इन्फ्लुएंसर के नाम से फेक ID बना लोगो को गुमराह करने वाले 2 पर FIR ....
- आरोपिओ की गिरफ़्तारी के लिए टीम गठित -- SHO
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने शहर के सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसर के नाम से फेक ID बनाकर लोगो को गुमराह करते हुए धोखाधड़ी करने वाले उत्तर प्रदेश वासी एक महिला सहित 2 लोगो पर FIR दर्ज की है। यह कार्यवाही रोज एवन्यू वासी युवक की शिकायत पर की गई है। इसकी पुष्टि थाना साइबर क्राइम की SHO मनदीप कौर ने करते हुए बताया की यह उनके थाने की पहली FIR है। आरोपिओ की गिरफ़्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
कपूरथला के क्षेत्र रोज एवन्यू वासी कुमार गौरव ने थाना साइब्रम क्राइम को दी शिकायत में बताया कि वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और अपने अलग-अलग यूट्यूब चैनलों, फेसबुक, इंस्टाग्राम आईडीज के जरिए लोगों को विदेश में वीजा, नौकरियां लेने व विदेश में सैटल होने बारे जानकारी मुहैया करवाने के लिए अपनी वीडियोज बनाकर अपलोड करता है।
इस दौरान किसी अज्ञात लोगों ने मेरे नाम पर अलग-अलग इंस्टाग्राम व फेसबुक पर आईडीज बना कर मेरी फोटो लगा दी। ताकि लोगों को लगे कि यह मेरा ही अकाउंट है। अज्ञात लोगों द्वारा उक्त जाली आईडीज के जरिए भोले भाले लोगों को गुमराह कर उनसे धोखाधड़ी की जाने लगी है। जालसाजों की इस हरकत बारे जब उसे पता चला तो उसने तुरंत इसकी शिकायत थाना साइबर क्राइम को दी।
जिसके बाद साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात लोगों द्वारा बनाई गई जाली आईडीज की जांच की तो पता चला कि उक्त ID को प्रशांत जुरैल व यशोद्धा देवी वासी कंजोली उत्तर प्रदेश चला रहे है। जिनके खिलाफ पुलिस ने धारा 66(डी), आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। फिलहाल अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

.jpeg)













No comments