ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के एक गांव के छप्पड़ में तैरता मिला एक व्यक्ति का शव ....

- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान के लिए जांच की शुरू 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला की सब-डिवीजन सुलतानपुर लोधी के गांव डल्ला के छप्पड़ में आज मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। घटना की सूचना के बाद डल्ला चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के लिए जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी गुरदियाल सिंह ने करते हुए बताया कि मृतक से उसकी पहचान के लिए कोई दस्तावेज नहीं मिला है। फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया गया है।  

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव डल्ला के छप्पड में मंगलवार सुबह एक 30 - 35 वर्ष के व्यक्ति का शव तैरता हुआ गांव वासिओ ने देखा। जिसकी सूचना पुलिस को देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। और उसकी पहचान के लिए जाँच शुरू कर दी है।  

जाँच अधिकारी गुरदियाल सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने आधी बाजु की शर्ट और निक्कर पहनी हुई है। और उसके माथे पर बाई तरफ एक चाँद-तारा का निशान है। हालाँकि उसकी पहचान के लिए उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है। वहीँ आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल सुलतानपुर लोधी के शवग्रह में रखवा दिया है। और सभी थानों को इस संबंधी में अलर्ट कर दिया गया है। मृतक की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है।  

No comments