ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने एक बाइक चोर किया काबू, 9 बाइक और एक एक्टिवा बरामद ....

- आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में FIR दर्ज, पुलिस कर रही पूछताछ  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला पुलिस ने गश्त के दौरान एक बाइक चोर को काबू कर 4 चोरी की बाइक्स बरामद की है। जिसके खिलाफ BNS की धारा 303 (2) , 317 (2) के तहत थाना सिटी में FIR दर्ज की गई है। वहीँ काबू किये चोर से पूछताछ में उसकी निशानदेही पर 6 और बाइक्स बरामद हुई है। जिसकी पुष्टि करते हुए SHO संजीवन जस्वाल ने बताया कि आरोपी से और भी पूछताछ की जा रही है।  

 सिटी थाना SHO संजीवन जस्वाल से मिली जानकारी अनुसार सिटी थाना के ASI कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मार्कफैड चौंक से संतपुरा की तरफ गश्त करते हुए जा रहे थे। जब पुलिस टीम नई दाना मंडी के नजदीक पहुंची तो उन्हें सूचना मिली कि सुरजीत सिंह वासी गांव भगतपुर विभिन्न क्षेत्रों में बाइक चोरी करता है। और उसने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से कई बाइक्स चोरी की है। वह चोरी किए हुए बाइक आगे ग्राहकों को सस्ते दाम पर बेच देता है। आज भी वह शेखूपुर के श्मशानघाट खरबूजा मंडी रोड पर चोरी किए बाइक बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है।  

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए खरबूजा मंडी रोड पर छापेमारी की और उसे काबू कर लिया। जिसके कब्जे से 4 बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 303 (2), 317 (2) के तहत सिटी थाना में केस दर्ज कर लिया है। SHO संजीवन जस्वाल ने यह भी बताया कि आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा 5 बाइक और एक एक्टिवा भी बरामद की गई है।  

No comments