जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में AAP की शानदार जीत ....
- AAP कैंडिडेट मोहिंदर भगत ने 37325 वोटों से की जीत हासिल, दूसरे नंबर पर बीजेपी के अंगुराल
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जालंधर
पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट हुए उपचुनाव में AAP की शानदार जीत हुई है। AAP के उमीदवार मोहिंदर भगत ने बीजेपी उमीदवार को 37325 वोटों से हराया हैं। वहीँ दूसरे नंबर पर भाजपा शीतल अंगुराल और तीसरे पर कांग्रेस की उमीदवार सुरिंदर कौर रही है।
बता दे कि लोकसभा चुनाव 2024 में इस सीट पर कांग्रेस पार्टी पहले स्थान पर थी। बीजेपी दूसरे स्थान पर थी और आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर थी। इस उपचुनाव में स्थिति बिल्कुल उलट हो गई है। उपचुनाव में आप पहले स्थान पर रही है। जबकि बीजेपी दूसरे स्थान पर और कांग्रेस तीसरे स्थान पर है।
जीत के बाद मीडिया से रूबरू हुए AAP के मोहिंदर भगत ने कहा कि मैं जालंधर वेस्ट की जनता का आभारी हूं। उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं जनता से किये सभी वादे पूरे करेंगे। मैं जनता के बीच ही रहूंगा। वोटो की गिनती के बाद फाइनल रिजल्ट में AAP के उमीदवार मोहिंदर भगत को 55246 वोट, बीजेपी उमीदवार शीतल अंगुराल को 17921, कांग्रेस की उमीदवार सुरिंदर कौर को 16757, शिअद की उमीदवार को सुरजीत कौर को 1242 और बसपा के बिंदर कुमार को 734 वोट मिले है।
यह भी बता दे कि 10 जुलाई को जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए मतदान में 54.90% मतदान हुआ था। इस सीट की ख़ासियत यह है कि हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। 2012 में BJP, 2017 में कांग्रेस तो 2022 में AAP ने यहां से सीट जीती थी।
No comments