ब्रेकिंग न्यूज़

दीननागर में हुए 9 वर्ष पहले आतंकी हमले में शहीद हुए कपूरथला के SP बलजीत सिंह को नमन ....

- श्रद्धांजलि समारोह में नही शामिल हुआ कोई भी पुलिस अधिकारी 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

गुरदासपुर के थाना दीननागर में साल 2015 में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए कपूरथला के SP बलजीत सिंह की 9 वी बरसी पर कपूरथला में आज शहीद बलजीत सिंह चौंक में एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जहाँ सामाजिक और राजनीतिक नेता शामिल हुए वहीँ इस दौरान पुलिस का कोई भी बढ़ा या छोटा अधिकारी शामिल नहीं हुआ। जो की चर्चा का विषय बना रहा।  

इस समागम के  दौरान पहुंचे लोगो ने SP बलजीत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी कुरबानी को अमूल्य बताया। इस दौरान शहीद की पत्नी और बेटा जो की आजकल अमृतसर  में ACP के पद पर तैनात है, ने बहुत ही भावुक ढंग से बताया की उनके परिवार की चौथी पीढ़ी है। जो विभाग में कार्यरत है और बलिदान की बात करे तो उनके परिवार में पहले उनके दादा जी जो की ASI थे, ने 1984 में आतंकी हमले में शहीद हुए फिर उनके चाचा भी विभाग में ही कार्यरक्त थे।  

उन्होंने बलिदान दिया और फिर 2015 में उनके पिता की शहादत हुई और अब वह भी विभाग में नौकरी कर रहे है। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और देश भक्ति में जुड़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान शहीद की पत्नी ने उनको याद करते हुए नम आंखों से कहा की उनके परिवार में हुई इस कमी को पूरा नहीं की जा सकता। पर उनकी इस शहादत पर सभी को गर्व है।  

बता दें कि कपूरथला में SSP कोठी के बिल्कुल नजदीक शहीद एसपी बलजीत सिंह की प्रतिमा स्थापित कर उक्त चौक को कुछ वर्ष पहले एसपी बलजीत सिंह चौक के नाम से स्थापित किया गया था। जहां हर वर्ष पारिवारिक सदस्यों के साथ-साथ विभाग के अधिकारी भी शाहिद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर हमेशा श्रद्धांजलि देते हैं।  

No comments