ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक चोर को किया काबू ....

- आरोपी को माननीय अदालत ने भेजा कपूरथला मॉडर्न जेल 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला की सब-डिवीजन फगवाड़ा में पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक बाइक चोर को चोरी की बाइक सहित काबू किया है। जिसके खिलाफ थाना सतनामपुरा में BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। वहीं SHO सतनामपुरा गौरव धीर ने बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश करने के उपरांत अदालत ने 14 दिन के लिए ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया है। 

जानकारी अनुसार थाना सदर फगवाड़ा के अंतर्गत आती चौकी महेड़ू के एएसआई दर्शन सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ अपराधिक तत्वों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक बाइक सवार को काबू किया। जिसकी पहचान के परताप सिंह उर्फ़ राजा पुत्र महिंदर सिंह वासी गांव पलाही के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक चोरी की बिना नंबर बाइक भी बरामद हुई है। 

SHO गौरव धीर के अनुसार काबू किये आरोपी के खिलाफ थाना सतनामपुरा में BNS की धारा 303(2), 317(2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। और आरोपी को माननीय अदालत में पेश करने के उपरांत अदालत ने उसको कपूरथला माडर्न जेल में भेज दिया गया। 

No comments