ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में नाबालिक छात्राओं को बहला फुसला कर भगा ले गया युवक, FIR दर्ज ...

 - आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सिटी थाना पुलिस कर रही छापेमारी   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला में दो स्कूली छात्राओं को बहला फुसला कर भगा कर ले जाने का मामला सामने आया है। जिसमे पिता की शिकायत पर थाना सिटी में आरोपी युवक के खिलाफ BNS की धारा 137(2),96 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसकी पुष्टि SHO संजीवन जस्वाल ने करते हुए बताया कि फिलहाल अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।  

पुलिस को दिए ब्यान में संतपुरा गली नं.2 वासी शिकायतकर्ता व्यक्ति ने बताया कि उसकी दो लड़कियां है। बड़ी लड़की जालंधर के एक कालेज में पढ़ती है।  जब्कि छोटी बेटी हीना ( काल्पनिक नाम ) सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह छोटी बेटी हीना को 25 जुलाई सुबह 7:40 बजे स्कूल छोड़ कर आया था।  

लेकिन 10:30 बजे बेटी के स्कूल की क्लास इंचार्ज का फोन आया कि उसकी लड़की आज स्कूल नहीं आई है। वह उसी समय स्कूल पहुंचा तो मुझे पता चला कि मेरी लड़की के साथ उसकी सहेली जीत कौर भी स्कूल नहीं आई है। तभी उसने अपने तौर पर लड़की की काफी तलाश की। 

उसे पता चला कि उसकी लड़की हीना व उसकी सहेली जीत कौर को गगनदीप कुमार निवासी गांव गोपीपुर बहला फुसला कर अपने बाइक पर बिठाकर कही ले गया है। पीड़ित पिता की शिकायत थाना सिटी पुलिस ने आरोपी गगनदीप कुमार के खिलाफ BNS की धारा 137(2),96 के तहत केस दर्ज लिया है। और आरोपी की तलाश की जा रही है।  

No comments