कपूरथला में डेयरी फार्म के लिए 20 लाख का लोन दिलाने के नाम पर महिला से ठगी, FIR दर्ज ...
- आरोपी ने बैंक अधिकारी बनकर कई लोगों से की है ठगी, पुलिस आरोपी की कर रही तलाश
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव दबूलिया वासी एक महिला से एक व्यक्ति ने डेरी फार्म के लिए 20 लाख का लोन दिलवाने का झांसा देकर 65 हज़ार की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत FIR दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI मेजर सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार सुल्तानपुर लोधी डिवीज़न के गांव दबूलिया वासी शिंदर कौर पत्नी बलबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि लगभग 8 महीने पहले उनके पड़ोसियों के घर एक व्यक्ति जसप्रीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह वासी गांव मोहरीवाल लोहिया मिला था। पड़ोसियों ने उसको डेरी फार्म के लिए लोन दिलवाने के लिए दस्तावेज दिए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने भी जसप्रीत सिंह से लोन दिलवाने का कहा तो उसने बताया कि वह आपको भी डेरी फार्म के लिए 20 लाख का लोन दिलवा देगा। लेकिन दस्तावेजों को तैयार करने और विभाग से पास करवाने में कुछ रुपए लगेंगे।
महिला शिंदर कौर ने अपने दस्तावेज जसप्रीत सिंह को दे दिए और जसप्रीत के मांगने पर उसने 20 हज़ार भी दे दिए। कुछ दिनों बाद जसप्रीत सिंह ने दस्तावेजों में कुछ कमी बताकर धीरे-धीरे उससे 65 हज़ार रुपए ले लिए। लेकिन उसने न तो लोन दिलवाया और न ही उसके 65 हज़ार वापस किये। महिला ने यह भी बताया कि उक्त आरोपी ने कई लोगों से ऐसे ही लोन दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की हुई है। जिसके बाद शिकायत कर्ता ने बताया कि SSP कपूरथला को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की पड़ताल करने के बाद आरोपी जसप्रीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह वासी गांव मोहरीवाल लोहिया के खिलाफ धारा 420 के तहत FIR दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी में बताया कि आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।

.jpeg)













No comments