कपूरथला में डायरिया प्रभावित क्षेत्रों के नजदीक 10 बेड का अस्थाई अस्पताल स्थापित, एक और महिला की मौत ...
- डेरा राधा स्वामी में बने अस्थाई अस्पताल में डॉक्टरो की टीम तैनात
- बकरखाना एवं सुंदरनगर क्षेत्र में डायरिया व हैजा के मरीजों में आई गिरावट, स्थिति नियंत्रण में -- DC
- डायरिया और हैजा से प्रभावित 35 मरीजों को मिल चुकी छुट्टी, सिर्फ 15 का चल रहा उपचार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के बकरखाना और सुंदरनगर क्षेत्रों में फैले डायरिया और हैजा के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने इस क्षेत्रों के नजदीक ही डेरा राधा स्वामी परिसर में 10 बैडों वाला एक अस्थाई अस्पताल स्थापित किया गया है। इस अस्पातल का दौरा करने के बाद DC अमित कुमार पांचाल ने बताया कि अभी तक डायरिया और हैजा से प्रभावित लगभग 35 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है और अब केवल 15 मरीजों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीँ डायरीया से पीड़ित एक और बजुर्ग महिला की मौत भी होने की खबर है।
महिला की मौत के संबंध में सिविल सर्जन डॉ. सुरिंदरपाल कौर ने बताया कि एक महिला मरीज RCF के नजदीक क्षेत्र की रहने वाली है। और उसे डायरिया के साथ-साथ शुगर तथा अन्य बीमारी से भी ग्रसित थी। जिसके चलते महिला के उपचार के दौरान मौत हुई है। वहीँ उन्होंने डायरिया प्रभावित क्षेत्रों से लिए गए पानी के सेम्पल बारे बताया कि लेब में भेजे गए 5 सेम्पलों में सिर्फ एक ही पास हुआ है। जब्कि 4 सेम्पल फ़ैल है।
DC ने बताया कि बकरखाना और सुंदरनगर क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के मंतव्य से सुंदरनगर के डेरा राधा स्वामी में 10 बैडों वाला अस्थाई अस्पताल स्थापित करने से मरीजों को नदजीक ही इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सिविल अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्टाफ की टीम को यहाँ तैनात किया गया है। और यह टीमें लोगो के घर-घर जाकर ORS और जिंक की गोलियां भी दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जल सप्लाई के सुचारु संचालन के लिए पेयजल टैंकर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। तथा पानी के सेम्पल लेकर जांच की रिपोर्ट के आधार पर जल सप्लाई बहाल की जायेगी। उन्होंने सभी शहर वासियों से अपील की है कि वह बरसात के मौसम में पानी उबालकर पियें और अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
DC ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लगभग 2 हजार घरों का लगातार सर्वे किया गया और लोगों से अपील की गई कि यदि डायरिया के कोई भी लक्षण सामने आएं तो वह सिविल अस्पताल या डेरा परिसर में स्थापित किये अस्थाई अस्पताल में सूचित करें। ताकि समय पर इलाज किया जा सके।
DC अमित कुमार पांचाल ने ने कहा कि जिला प्रशासन ने IMA के प्रतिनिधियों के साथ भी मीटिंग की है और निर्देश दिया है कि अगर डायरिया के लक्षणों वाला कोई मरीज किसी निजी अस्पताल में आता है, तो उसकी सूचना तुरंत सिविल सर्जन कपूरथला को दी जाए।
इस अवसर पर उनके साथ निगम कमिश्नर अनुपम कलेर, सिविल सर्जन डॉ. सुरिंदरपाल कौर, SDM इरविन कौर, SMO संदीप धवन एवं DMC डॉ. संदीप भोला, DHO डॉ राजीव पराशर के अलावा कई अधिकारी मौजूद थे।
















No comments