आम बजट 2024 ---- न्यू टैक्स रिजीम में 7.75 लाख तक टैक्स फ्री ...
- कैंसर दवा, सोना-चांदी, प्लेटिनम, मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्सरे मशीन, सोलर सेट्स, लेदर और सीफूडस सस्ते
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली
देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आज आम बजट पेश किया हैं। उन्होंने कहा भारत की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अपना विश्वास जताया है। उन्हें ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए दोबारा चुना है। मुश्किल दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था चमक रही है। इस बजट में न्यू टेक्स रिजीम में 7. 75 लाख तक टैक्स फ्री रहेगा। जिससे टेक्स पेयर को 17.5 हजार का फायदा होगा।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का यह 7वां बजट है। बजट पेश करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का फोकस गरीब जनता, महिला, युवा और अन्नदाता पर रहेगा। इस बार सरकार जॉब्स के और भी अवसर बढ़ाएगी। वहीँ कपूरथला के टेक्स एडवोकेट PK तुली ने बताया कि इस बार का बजट टेक्स पेयर के लिए खट्टा मीठा अनुभव दे रहा है। कुछ चीजों पर टेक्स घटाया गया है।
जानकारी अनुसार पहली नौकरी वालों के लिए 1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर, EPFO में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में मिलेगी।
वहीँ एजुकेशन लोन लेने वालो के लिए जिन्हें सरकारी योजनाओं के तहत कोई फायदा नहीं मिल रहा है, उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए लोन मिलेगा। लोन का 3 परसेंट तक पैसा सरकार देगी। इसके लिए ई वाउचर्स लाए जाएंगे, जो हर साल एक लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे।
आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ और बिहार को 41 हजार करोड़ रुपए की मदद। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल,ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए विशेष स्कीम है। वहीँ 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी। 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
मुद्रा लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए और 500 टॉप कंपनियों में 5 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का वादा किया है। वहीँ महिलाओं और लड़कियों के लिए लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान है।
सोलर यूनिट लगाने वालो के लिए मुफ्त बिजली योजना के तहत 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक हर महीने बिजली फ्री होगी।
वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन और पार्टस् पर कस्टम ड्यूटी को कम किया है। इससे मोबाइल सस्ते होंगे। सोना और चांदी के गहनों पर कस्टम्स ड्यूटी कमकर 6% की है। आम बजट में कैंसर दवा, सोना-चांदी, प्लेटिनम, मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्सरे मशीन, सोलर सेट्स, लेदर और सीफूडस सस्ते होंगे।















No comments