ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के कारोबारियों से फिरौती मांगने वाले 3 गिरफ्तार .....

- गैंगस्टर सत्ता नौशहरियां के नाम से मांगी एक-एक करोड़ की फिरौती (रंगदारी), न देने पर जान से मारने की धमकियां   

- रंगदारी के मामले में कुल 6 लोग नामजद, दो आरोपी इंग्लैंड में, विदेश बैठे आरोपी वाट्सअप के जरिये करते थे डिमांड  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के कारोबारियों को विदेशी नंबरों से कॉल करके फिरौती (रंगदारी) मांगने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को अमृतसर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से थाना सुल्तानपुर लोधी में दर्ज दो अलग-अलग रंगदारी, जान से मारने की धमकियां देने और फायरिंग के मामलों में 6 लोगों को नामजद किया था। जिनमें से दो आरोपी इस समय इंग्लैंड में हैं। और गैंगस्टर सत्ता नौशहरियां के नाम से कारोबारियों को कॉल करके एक-एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हैं। जबकि छठे आरोपी की तलाश पुलिस की ओर से जारी है।

DSP सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले सुल्तानपुर लोधी के अरोड़ा टेलीकॉम के मालिक को विदेशी वाट्सअप नंबरों से गैंगस्टर सत्ता नौशहरियां का बोलकर धमकाया गया था। काल करने वाले ने कहा था कि वह एक करोड़ रुपये दे दे नहीं तो गोली मारकर उसके परिवार को मार देंगे। इसी तरह अकाल अकैडमी सुल्तानपुर लोधी के मालिक को भी ऐसी ही धमकी भरे वाट्सअप कॉल से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। 

DSP ने यह भी बताया कि इन लोगों ने अकाल अकैडमी के मालिक के घर पर फायरिंग भी करवाई थी। इस पर थाना सुल्तानपुर लोधी में दो अलग-अलग मामले दर्ज करके तफ्तीश तेज कर दी। इस पर थाना सुल्तानपुर लोधी के SHO इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह व CIA कपूरथला के इंचार्ज जरनैल सिंह पर आधारित टीम गठित करके टे​क्निकल टीम की मदद से हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर निवासी धरमीवाल शाहकोट, कुलविंदर सिंह निवासी लोहियां खास और जोबनजीत सिंह निवासी गांव धारड़ जंडियाला गुरु को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने अमृतसर में भी ऐसी की कॉल की थी। जिसके तहत पुलिस इन्हें गिरफ़्तार करके लाई है। 

DSP के अनुसार इस मामले में नवदीप सिंह उर्फ गाला निवासी चक्की पत्ती बालू बहादुर सुल्तानपुर लोधी, जगदीप सिंह उर्फ जग्गा निवासी फूकीवाल सुल्तानपुर लोधी और अमरीक सिंह उर्फ मीका निवास लोहियां भी नामजद हैं। नवदीप व जगदीप इस समय इंग्लैंड में हैं। यहीं  रंगदारी की कॉल करते हैं। नवदीप पूर्व सरपंच का बेटा है। जबकि अमरीक सिंह उर्फ मीका की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी जारी है। DSP ने कहा कि तीनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी। 

No comments