ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला सिटी पुलिस ने 3 बाइक चोरो को किया काबू , FIR दर्ज .....

- चोरी की बाइक बेचने के लिए खड़े थे बाईपास के नजदीक, पुलिस ने दबोचा   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट की पुलिस ने 3 बाइक चोरो को काबू किया है। उक्त चोर सुल्तानपुर बाईपास के नजदीकल एक चोरी की हुई बाइक को बेचने की फिराक में खड़े थे। काबू किये चोरो के कब्जे से एक चोरीशुदा बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपिओ के खिलाफ BNS की धारा 303(2), 317 के तहत FIR दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI सुखविंदर सिंह ने करते हुए बयाया कि आरोपिओ को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड भी मिला है। 

सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट के SHO मनजीत सिंह ने बताया कि ASI सुखविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ शालीमार बाग के नजदीक मौजूद थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि गुरबख्श सिंह निवासी गांव नंगल लुबाणा, परमिंदर सिंह उर्फ पम्मा निवासी गांव मंसूरवाल दोना व करणजीत सिंह निवासी गांव खाईफेमे फिरोजपुर हाल वासी गांव ब्रह्मवाल भुलत्थ तीनों बाइक व शटरिंग का सामान चोरी करने के आदी है।   

उक्त तीनो पिछले कई दिनों से कपूरथला शहर की अलग-अलग जगहों से बाइक व शटरिंग का सामान चोरी कर रहे है। और तीनों आरोपी चोरी के सप्लेंडर बाइक (PB-08-DE-5923) को बेचने की फिराक में सुल्तानपुर लोधी बाइपास के नजदीक एक गैस एजेंसी के पास खड़े है। अभी छापेमारी कर तीनों को रंगे हाथ काबू किया जा सकता है।  

पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए उक्त जगह पर रेड कर तीनों आरोपियों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ पुलिस ने BNS की धारा 303(2), 317 के तहत FIR दर्ज कर ली है। जाँच अधिकारी ASI सुखविंदर सिंह ने बयाया कि आरोपिओ को माननीय अदालत से मिले एक दिन के रिमांड दौरान पूछताछ की जायगी। जिसमे कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। 

No comments