कपूरथला में नाबालिक लड़की से दुष्कर्म, 3 पर POCSO के तहत FIR दर्ज ...
- पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपिओ की कर रही तलाश
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजफगवाड़ा न में एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीँ पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर थाना सदर फगवाड़ा में 3 युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी एसआई रमनदीप कौर ने करते हुए बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फगवाड़ा के गांव चहेड़ू वासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी दो लड़कियां है। जिसमें छोटी लड़की 13 वर्ष सोनिया (काल्पनिक नाम) और बड़ी लड़की 17 वर्ष की है। 24 जुलाई को वह दोनों बेईं के नजदीक पशुओ को चारा चराने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान उनकी छोटी लड़की सोनिया रोते हुए घर आई और उसने बताया कि हजूर वासी हरदासपुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और झाड़ियां में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने यह भी बताया कि यह सारी हरकत दविंदर पुत्र मक्खन तथा जंगी पुत्र सच्चु वासी गांव चहेड़ू की शह पर की गई है।
पुलिस ने पीड़ित नाबालिक लड़की के पिता की शिकायत पर थाना सदर फगवाड़ा में BNS की धारा 74, 8, 7, 18 POCSO एक्ट के तहत तीनों आरोपियों हजूर, दविंदर तथा जंगी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इसकी जानकारी देते हुए जाँच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रमनदीप कौर ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर दिया जाएगा।

.jpeg)













No comments