कपूरथला के व्यक्ति की अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग में गोली लगने से मौत .....
- काली होंडा कार में आए अज्ञात लोगो ने की अंधाधुंध फायरिंग, अमेरिका पुलिस कर रही तलाश
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के बेगोवाल वासी एक व्यक्ति की अमेरिका के मिसिसिपी शहर में अज्ञात कार चालक द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि एक दुकान के बाहर काम करते समय यह घटना घाटी है। जिसमे कपूरथला के व्यक्ति सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल भी हुए है। मृतक वयक्ति की पहचान बेगोवाल वासी जसवीर सिंह के रूप में हुई है। उसकी मौत की दुखद खबर सुनते ही परिजनों तथा गांव वासियों में मातम का माहौल है।
जानकारी अनुसार कपूरथला जिले के क़स्बा बेगोवाल वासी जसवीर सिंह अमेरिका के मिसिसिपी में एक स्टोर पर काम कर रहा था। जसवीर सिंह के पिता वसन सिंह ने बताया कि उसका बेटा जसवीर सिंह (33) एक वर्ष पहले 40 लाख रुपये का कर्ज लेकर अच्छे भविष्य की तलाश में विदेश गया था। उसके 2 बच्चे (एक लड़की और एक लड़का) है। उसका भाई भी अपने परिवार के साथ बाहर रहता है।
वसन सिंह ने यह भी बताया कि बीते दिनों जसवीर सिंह एक दुकान के बाहर काम कर रहा था। तभी कार में सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। जिसमे गोली लगने से बेटे की मौत हो गई और वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति की भी मौत भी हुई है। जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस मामले या हमले से जुड़े कारणों का फ़िलहाल पता नहीं चल सका है कि इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया है। मृतक जसवीर सिंह के पिता वसन सिंह ने मांग की है कि मेरे लड़के के परिवार को बाहर बुलाया जाए ताकि उनके बच्चें आखिरी बार अपने पिता को साथ देख सकें।
इस घटना को लेकर मिसिसिपी के जैक्सन शहर के पुलिस प्रमुख जोसेफ वेड ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस घटना की गहन जांच की जा रही है। और जो लोग घायल हुए हैं उनका फिलहाल इलाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हमलावर काली होंडा कार में आए थे। जिनकी तलाश की जा रही है।















No comments