कपूरथला में एक युवक को जर्मन की बजाए भेजा सर्बिया, 10.50 लाख की ठगी, FIR दर्ज .....
- आरोपी की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
कपूरथला की सब डिवीज़न भुलत्थ के बेगोवाल क्षेत्र वासी एक युवक को जर्मन भेजने की बजाय सर्बिया भेजकर 10.50 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में एक ट्रेवल एजेंट के खिलाफ थाना बेगोवाल में FIR दर्ज की है। यह कार्यवाही पीड़ित युवक की माँ की शिकायत पर की गई है। इसकी पुष्टि DSP भुलत्थ सुरिंदर पाल ने करते हुए बताया कि फिलहाल अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता मनजीत कौर निवासी गांव दोलोवाल ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि वह अपने बेटे नवदीप सिंह को जर्मन भेजना चाहती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात गौरव शर्मा निवासी मोहल्ला लाहौरी गेट कपूरथला से हो गई। जिसने बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। और अभी तक कई लोगों को विदेश भेज चुका है। उसने नवदीप सिंह को भी जल्दी ही जर्मन भेजने की बात कही।
मनजीत कौर ने बेटे नवदीप को जर्मन भेजने के लिए गौरव शर्मा से बातचीत हो गई। जिसके गौरव शर्मा ट्रेवल एजेंट ने नवदीप का पासपोर्ट और 10.50 लाख रुपए ले लिये। मगर बाद में बेटे को जर्मन भेजने की बजाय सर्बिया भेज दिया। शिकायत कर्ता महिला ने बताया कि जब उससे इस सबंधी पूछा तो वह कोई भी संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे सका। और उससे जब पैसे वापिस मांगे गए तो वह टाल मटोल करने लगा।
पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद मामले की पड़ताल कर आरोपी ट्रेवल एजेंट पर लगे सभी आरोप सही पाए। जिस कारण बेगोवाल थाना पुलिस ने आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धारा 406, 420 व 13 पंजाब प्रोफेशनल्ज रेगुलेशन एक्ट 2014 के तहत FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

~2.jpeg)













No comments