कपूरथला की युवती को कनाडा भेजने की बजाय भेजा सिंगापुर, 15.65 लाख की ठगी .....
- आरोपी बाप बेटा पर FIR दर्ज, आरोपिओ की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस कार्यवाही शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न भुलत्थ में एक युवती को कनाडा भेजने की बजाय सिंगापुर भेज कर 15.65 लाख की ठगी मारने के आरोप में थाना भुलत्थ पुलिस ने एक बाप-बेटे के खिलाफ धारा 406, 420, 120बी आईपीसी के तहत FIR दर्ज कर की है। इसकी पुष्टि करते हुए जाँच अधिकारी SI रघबीर सिंह ने बताया कि आरोपी बाप बेटा की गिरफ्तारी के लिए कार्यवाही की जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत में राजू पुत्र वासुदेव निवासी गांव कमराएं भुलत्थ ने बताया कि वह अपनी बेटी मधू को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात हरप्रीत सिंह उर्फ भोला पुत्र जिंदू राम व उसका बेटा साहिल निवासी अजीत नगर लक्खन कलां हाल वासी अर्बन एस्टेट के साथ हुई। जिन्होंने कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते है। कई लोगों को विदेश भेज चुके है। उनकी बेटी को भी वह कनाडा भेज देंगे।
उन्होंने बेटी को कनाडा भेजने के लिए 15.65 लाख रुपए ले लिये। मगर उन्होंने उसकी बेटी को कनाडा की बजाय सिंगापुर भेज दिया। जहां पर उसकी बेटी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और वह बड़ी मुश्किल से वापिस इंडिया आई। जब उन्होंने उक्त दोनों बाप-बेटे से अपने दिए रुपए वापिस मांगे तो वह टाल मटोल करने लगे और धमकियां देने लगे।
जिसके बाद पीड़ित युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी बाप-बेटे पर लगे सभी आरोप सही पाए। जिस कारण पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 406, 420, 120बी आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी आरोपिओ की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

~2.jpeg)













No comments